Home
News

Airtel ने जम्मू-कश्मीर के सात शहरों में 5जी सर्विस को किया शुरू

Airtel ने जम्मू-कश्मीर के सात शहरों में 5जी सर्विस को किया शुरू

Airtel और Jio भारत में केवल दो टेलीकॉम ऑपरेटर हैं जो मौजूदा समय में 5G सर्विस को चालू कर रहे हैं। दोनों ऑपरेटर सर्किलों में अपने 5G नेटवर्क को तेजी से फैला रहे हैं। जी हां शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर के सात शहरों में Airtel 5G सर्विस को लॉन्च किया गया , वहीं Jio ने छ: नॉर्थ ईस्ट राज्यों में फैले शहरों में अपनी Jio True 5G नेटवर्क सर्विस को लॉन्च किया है।

Airtel ने जम्मू-कश्मीर के सात शहरों में 5G को किया लॉन्च

Airtel 5G नेटवर्क सर्विस जम्मू और कश्मीर के सात शहरों में शुरू किया गया हैं, जिनमें सांबा, कठुआ, उधमपुर, अखनूर, कुपवाड़ा, लखनपुर और खौर शामिल हैं। नेटवर्क श्रीनगर में पहले से ही लाइव था। Airtel के मुताबिक, 5G सर्विस अपने यूजर्स के लिए स्टेप-बाई-स्टेप तरीके से मौजूद होंगी। 5जी सपोर्ट करने वाले डिवाइस का यूज करने वाले एयरटेल कस्टमर बिना किसी एक्ट्रा लागत के हाई-स्पीड एयरटेल 5जी प्लस नेटवर्क का अनुभव ले सकते हैं।

भारती एयरटेल, जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के सीओओ आदर्श वर्मा ने कहा, "इन शहरों में कस्टमर अब अल्ट्राफास्ट नेटवर्क का अनुभव कर सकते हैं और मौजूदा 4जी स्पीड की तुलना में 20 से 30 गुना फास्ट स्पीड का मजा ले सकते हैं।

Airtel ने जम्मू-कश्मीर के सात शहरों में 5जी सर्विस को किया शुरू

Jio 5G 6 नॉर्थ ईस्ट राज्यों में मौजूद

Reliance Jio ने मणिपुर (इम्फाल), त्रिपुरा (अगरतला), मेघालय (शिलांग), मिजोरम (आइजोल), अरुणाचल प्रदेश (ईटानगर), नागालैंड (कोहिमा और दीमापुर) के साथ नॉर्थ ईस्ट भारतीय राज्यों में फैली अपनी ट्रू 5G सर्विस को लॉन्च किया है । कंपनी ने दिसंबर 2023 तक उत्तर-पूर्वी राज्यों के हर कस्बे और तालुका में अपनी ट्रू 5जी सर्विस देने का भी दावा किया है। वहीं Jio प्रवक्ता ने बताया कि Jio True 5G अपने बीटा लॉन्च के चार महीने से भी कम समय में 191 शहरों में पहुंच हाशिल किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel and Jio are the only two telecom operators in India currently rolling out 5G services. Both the operators are rapidly expanding their 5G network across circles. Yes, Airtel 5G service was launched in seven cities of Jammu and Kashmir on Friday.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X