Home
News

एलन मस्क और Airtel का याराना, यूजर्स को मिलेगा सस्ते इंटरनेट का मजा! दोनों के बीच हुई बड़ी डील

Airtel-SpaceX: लंबे समय से स्टारलिंक के भारत में लॉन्च किए जाने की खबरें आ रही हैं, लेकिन इस बार लगता है कि अब फाइनली कंपनी की सर्विस यूजर्स को मिल सकती है।

देश में हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस को बेहतर बनाने के लिए एयरटेल ने एलन मस्क की कंपनी SpaceX के साथ साझेदारी की है। इस समझौते के तहत, एयरटेल अपने ग्राहकों को Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट उपलब्ध कराएगा।

मिलेगा सस्ते इंटरनेट का मजा? एलन मस्क और Airtel के बीच बड़ी डील

दूरदराज इलाकों पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट

एयरटेल और स्पेसएक्स मिलकर दूरदराज इलाकों, ग्रामीण क्षेत्रों, स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों तक इंटरनेट पहुंचाने पर जोर देंगे। साथ ही यह सर्विस एयरटेल के बिजनेस ग्राहकों और रिटेल स्टोर्स में भी उपलब्ध कराई जाएगी। हालांकि, यह समझौता स्पेसएक्स को भारत में जरूरी मंजूरी मिलने के बाद ही पूरी तरह लागू होगा। बता दें, मस्क की कंपनी को सरकार की तरफ से कुछ परमिशन दिया जाना बाकी है।

Airtel का बड़ा कदम

एयरटेल के एमडी गोपल विट्टल ने कहा कि स्पेसएक्स के साथ हमारी यह साझेदारी भारत में अगली पीढ़ी की सैटेलाइट कनेक्टिविटी लाने की दिशा में एक बड़ा और जरूरी कदम है। इससे देश के दूरदराज इलाकों में भी फास्ट और भरोसेमंद इंटरनेट सर्विस मिलेगी।

SpaceX का बयान

स्पेसएक्स की प्रेसिडेंट ग्विन शॉटवेल ने कहा कि, हम एयरटेल के साथ मिलकर भारत में स्टारलिंक का प्रभाव बढ़ाने को लेकर उत्साहित हैं। इससे लोग, बिजनेस और संस्थान नए आयाम छू सकेंगे। पिछले इलाकों में भी लोगों को इंटरनेट का एक्सेस मिलेगा।

Jio के लिए खतरा?

भारत के ब्रॉडबैंड बाजार में मुकेश अंबानी की Jio का दबदबा है, जिसके 14 मिलियन से ज्यादा वायर्ड ब्रॉडबैंड ग्राहक और 500 मिलियन मोबाइल इंटरनेट यूजर्स हैं। वहीं, एयरटेल के पास भी 300 मिलियन से ज्यादा ग्राहक हैं। हालांकि, सैटेलाइट इंटरनेट के बढ़ते प्रभाव से जियो और एयरटेल दोनों के लिए चुनौती बढ़ सकती है।

क्या बदलेगा इंटरनेट का भविष्य?

इस साझेदारी से भारत में इंटरनेट सर्विस की क्वालिटी भी बेहतर हो सकती है। खासकर, उन इलाकों में जहां फाइबर ब्रॉडबैंड पहुंच पाना मुश्किल है। अब देखना होगा कि यह सौदा भारत में इंटरनेट का भविष्य कैसे बदलता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X