Airtel अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ देगा फ्री Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन

Bharti Airtel ने हाल ही में अपने सभी प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स के लिए अनलिमिटेड 5जी डेटा ऑफर लॉन्च किया है। Airtel 5G Plus नेटवर्क एरिया में रहने वाले Airtel यूजर्स अपने 5G सपोर्टेड स्मार्टफ़ोन पर फ्री अनलिमिटेड फास्ट 5G डेटा का आनंद ले सकते हैं। यह ऑफर प्रीपेड और पोस्टपेड मोबाइल कनेक्शन वाले सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जिनके पास 239 रुपये और उससे ज्यादा के एक्टिव डेटा प्लान है।
अनलिमिटेड 5जी डेटा ऑफर के अलावा, एयरटेल ज्यादा लाभ भी प्रोवाइट कर रहा है, जैसे सर्विस अनुभव को बढ़ाने के लिए चुनिंदा प्रीपेड प्लान पर डिज्नी हॉटस्टार का फ्री ओटीटी सब्सक्रिप्शन। जो यूजर्स को अपकमिंग आईपीएल 2023 सीजन में क्रिकेट एक्शन का आनंद लेने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं या किसी भी सीरीज या अन्य ओटीटी कंटेंट को देखना चाहते हैं, वे अब फ्री में फास्ट 5जी नेटवर्क के साथ इसका आनंद ले सकते हैं।
आइए एयरटेल प्रीपेड प्लान पर एक नजर डालें है, जहां आपको अनलिमिटेड 5 जी डेटा, कॉलिंग, SMS और ज्यादा फायदा मिलता है।
Airtel का Disney Plus Hotstar सब्सक्रिप्शन वाला प्लान
एयरटेल का 399 रुपये का प्लान
399 रुपये के प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है और इसमें डिज्नी प्लस हॉटस्टार मोबाइल का 3 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन भी शामिल किया गया है। एयरटेल सभी लोकल, एसटीडी और रोमिंग नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन 100 SMS और 2.5 जीबी डेटा दे रहा है। यह प्लान अपोलो 24|7 सर्किल सब्सक्रिप्शन जैसे अतिरिक्त लाभों के साथ भी आता है।

एयरटेल 499 रुपये का प्लान
जिन ग्राहकों को ज्यादा डेटा की जरूरत है, उनके लिए 499 रुपये का प्लान एक सही ऑप्शन है। 28 दिनों की वैधता के साथ, इस प्लान में 3GB डेली डेटा, हर दिन 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग शामिल किया गया है। ग्राहकों को डिज्नी प्लस हॉटस्टार मोबाइल का 3 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन और फ्री हैलो ट्यून्स भी मिलता है।
Airtel Rs 839 प्लान
839 रुपये के इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 84 दिनों की वैलिडिटी , हर दिन 100 SMS और 2GB डेली डेटा मिलता है। ग्राहकों को डिज्नी प्लस हॉटस्टार मोबाइल का 3 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन और अन्य लाभ भी मिलते हैं।
Airtel Rs 3359 प्लान
जो उपयोगकर्ता एक साल का प्लान लेना चाहते हैं, वे 3359 प्लान के साथ जा सकते हैं, यह सबसे अच्छा ऑप्शन है। इस प्लान में आपको 356 दिनों के लिए 2.5GB दैनिक डेटा रोलओवर, SMS और कॉलिंग मिलता हैं। इसके अलावा, ग्राहक Disney Plus Hotstar Mobile और Amazon Prime Video Mobile Edition का 1 साल का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








