Home
News

ये हैं एयरटेल के बेस्ट सेलिंग प्लान्स जो जियो को देंगे कड़ी टक्कर

By Gizbot Bureau

रिलायंस जियो (Reliance Jio) के टेलीकॉम मार्केट में आने के बाद से कंपनियों के बीच जबरदस्त कॉम्पटीशन चल रहा है. टेलीकॉम कंपनियों में जारी डेटा वार समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है. एक के बाद एक कंपनी आए दिन नए प्लान पेश कर रही हैं. पिछले दिनों जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया और बीएसएनएल ने कई किफायती टैरिफ पेश किए हैं. लेकिन अब एक बार फिर टेलीकॉम ऑपरेटर Airtel ने Jio व अन्य ऑपरेटरों से मुकाबला करने के लिए नया कदम उठाया है.

ये हैं एयरटेल के बेस्ट सेलिंग प्लान्स जो जियो को देंगे कड़ी टक्कर

वर्तमान में भारतीय एयरटेल अपने बेस्ट सेलिंग प्लान पेश कर रहा है. airtel.in की आधिकारिक वेबसाइट पर बताया गया है कि एयरटेल के बेस्ट सेलिंग प्लान्स की कीमत 249 रुपए से लेकर 509 रुपए तक है. यरटेल के बेस्ट सेलिंग प्लान हैं- 249 रुपये , 448 रुपये, 499 रुपये, 509 रुपये.

एयरटेल 249 रुपये प्लान:

एयरटेल के 249 रुपये के प्लान में कुल 56 जीबी डाटा मिलता है, जहां यूजर्स प्रतिदिन 2 जीबी 3जी/4जी डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ फ्री रोमिंग की सुविधा भी मिलती है. इसके साथ यूजर्स को 100 एसएमएस रोज करने को मिलते हैं. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है.

एयरटेल 448 रुपये प्लान:

एयरटेल के 448 रुपये के प्लान में यूजर्स को कुल 114.8 जीबी डाटा मिलता है. यूजर्स इस प्लान में हर रोज 1.4 जीबी 3जी/4जी डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ फ्री रोमिंग की सुविधा भी मिलती है. इसके साथ यूजर्स को 100 एसएमएस रोज करने को मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 82 दिनों की है.

एयरटेल 499 रुपये प्लान:

एयरटेल के 499 रुपये के प्लान में यूजर को रोजाना 2 जीबी डाटा मिलेगा। एयरटेल 499 प्लान में 82 दिनों की वैलिडिटी दी गई है. इस प्लान के अंतर्गत कुल 164 जीबी डाटा यूजर को दिया जाएगा। वहीं, इसके अलावा यूजर एसटीडी कॉल्स, फ्री रोमिंग और 100 एसएमएस रोजाना आदि की भी सुविधा उठा सकते हैं.

एयरटेल 509 रुपये प्लान:

एयरटेल के 509 रुपये के प्लान में कुल 126 जीबी डाटा मिलता है, जहां यूजर्स प्रतिदिन 1.4 जीबी 3जी/4जी डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और फ्री रोमिंग के साथ रोज 100 एसएमएस मिलते हैं. इस प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की है.

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel best selling prepaid recharge plans
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X