टाइम बम वाली एलार्म क्लॉक है ये
जेम्स बांड की मूवी तो आप सभी ने देखी होगी, जेम्स बांड की मूवी अपने अनोखे गैजेटों के लिए भी जानी जाती है। इसी से प्रेरित होकर 41 साल के डिजाइनर माइकल क्रमपस ने एक ऐसी टाइम बम वॉच बनाई है जो सुबह सुबह आपको जगाने का काम करेगी। एलार्म क्लॉक को बंद करने के लिए आपको इसे डिफ्यूज करना होगा। इसके लिए क्लॉक में अलग-अलग रंगो के वॉयर दिए गए हैं साथ में एक ट्रिगर भी है जो लिड लाइट से कनेक्ट है।
पढ़ें: 10 अनोखी वेंडिग मशीन
माइकल के अनुसार इस तरह के बम हम अक्सर फिल्मों में देखते हैं, हम असली बमों के बारे में भेल ही न जानते हों लेकिन इन्हें देखकर हम अंदाजा लगा लेते हैं कि असली बम भी इसी तरह से काम करते होंगे। एलार्म क्लॉक को बंद करने के लिए आपको इसे डिफ्यूज करना होगा। क्लॉक में एलार्म बजते ही उलटी गिनती शुरु हो जाएगी। अगर आपको उलटी गिनती बंद करनी है तो इसके लिए सही वॉयर कट करना होगा।
Time Bomb Watch
Time Bomb Watch
Time Bomb Watch
Time Bomb Watch
Time Bomb Watch
Time Bomb Watch
माइकल ने अपने वेबसाइट में सिक्योरिटी सर्विसेस के लिए एक संदेश भी लिख रखा है जिसमें कहा गया है कि डियर फेडरल एजेंट और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों के निवेदन है कि ये सिर्फ एक घड़ी है असली बम से इसका कोई लेना देना नहीं है और न ही वे असली बम के बारे में कुछ जानते हैं। मैं सिर्फ फिल्मों में प्रयोग होने वाले बमों के बारे में जानता हूं।


Click it and Unblock the Notifications








