Alcatel V3 Ultra की पहली झलक सामने आई, स्टाइलस सपोर्ट और नई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी होगी खास!
लंबे समय बाद भारत में वापसी कर रही Alcatel कंपनी ने अपने पहले स्मार्टफोन Alcatel V3 Ultra की पहली झलक पेश कर दी है। इस फोन का लॉन्च भारत में Madhav Sheth की अगुवाई में हो रहा है, जिन्होंने X पर इसका नाम और डिजाइन शेयर किया है।
पोस्ट में फोन की बॉक्स पैकिंग दिखाई गई है, जिस पर लिखा है कि Alcatel एक फ्रेंच ब्रांड है और अब भारत में उपलब्ध है या यहीं बनाया जा रहा है। इसके बारे में क्या कुछ डिटेल पता चल चुकी है। आइए जानते हैं।

डिजाइन और कैमरा सेटअप
बॉक्स पर दिखी स्केच से पता चलता है कि फोन में लेफ्ट साइड में गोल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें तीन कैमरे और एक फ्लैश लाइट शामिल है। सामने की तरफ, फोन में सेंटर पंच-होल डिस्प्ले देखने को मिलेगा।
स्टाइलस सपोर्ट कन्फर्म
पोस्ट में एक स्टाइलस की आकृति (silhouette) भी दिखाई गई है, जो यह कन्फर्म करता है कि फोन में स्टाइलस सपोर्ट होगा। Alcatel India की एक अन्य पोस्ट के मुताबिक, इस स्टाइलस से यूजर स्केच बना सकेंगे, साइन कर सकेंगे, हाइलाइट और नोट्स लिख सकेंगे। हालांकि, यह साफ नहीं है कि स्टाइलस बॉक्स में साथ मिलेगा या अलग से खरीदना होगा।
TCL 50 Pro NxtPaper से मिलती है झलक
फोन का डिजाइन काफी हद तक TCL 50 Pro NxtPaper जैसा लगता है, जिसे सितंबर 2024 में लॉन्च किया गया था। साइड बटन सेटअप भी वैसा ही नजर आ रहा है। वॉल्यूम रॉकर, पावर बटन और एक नया बटन जो शायद NxtPaper Key की तरह काम करे। बता दें, TCL का NxtPaper Key एक खास स्लाइडर बटन है, जिससे स्क्रीन मोनोक्रोम मोड बदल जाती है और बैटरी की बचत होती है।
नई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और मोड्स
कंपनी ने अपने एक पोस्ट में यह भी स्पष्ट किया है कि स्मार्टफोन में नई "आई-फ्रेंडली" डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी जाएगी, जो देखने में कंफर्टेबल होगी। इसके अलावा डिस्प्ले में रीड, वॉच, स्क्रॉल और क्रिएट जैसे मोड्स दिए जाएंगे, जो यूजर्स की जरूरत के हिसाब से एक्सपीरियंस को बदल देंगे।


Click it and Unblock the Notifications








