Android यूजर्स के लिए अलर्ट; इन डिवाइस में Google Chrome सपोर्ट जल्द होगा बंद
अगर आप अभी भी Android 8 (Oreo) या Android 9 (Pie) पर चल रहे स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं और Google Chrome ब्राउजर को नियमित रूप से यूज करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। Google ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि वह जल्द ही इन पुराने Android वर्जन पर Chrome का सपोर्ट बंद करने जा रहा है।

कब से होगा असर?
यह बदलाव अगस्त 2025 के पहले सप्ताह से लागू होगा, जब Chrome का नया वर्जन 139 रिलीज किया जाएगा (संभावित तारीख 5 अगस्त 2025)। इसका मतलब है कि Chrome 138 अंतिम वर्ज़न होगा जो Android 8 और 9 डिवाइस पर उपलब्ध होगा।
इसका क्या मतलब है?
Chrome 138 के बाद कोई भी नई सिक्योरिटी अपडेट, फीचर या सुधार इन पुराने Android वर्जन पर नहीं मिलेंगे। हालांकि, Chrome अभी के लिए काम करता रहेगा, लेकिन बिना अपडेट के ब्राउजर धीरे-धीरे अनसेफ और आउटडेटेड हो जाएगा।
आपके लिए क्यों जरूरी है अपडेट करना?
यदि आप इंटरनेट ब्राउजिग, ऑनलाइन शॉपिंग, नेट बैंकिंग या सोशल मीडिया जैसी सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं, तो बिना सिक्योरिटी अपडेट के ब्राउजर आपके डेटा को हैकिंग, वायरस और मालवेयर जैसे खतरों के लिए असुरक्षित बना सकता है।
Google ने अपने सपोर्ट पेज पर कहा है कि हम Android 8.0 या 9.0 वाले यूज़र्स को सलाह देते हैं कि Chrome अपडेट्स प्राप्त करने के लिए Android 10.0 या इससे ऊपर वर्ज़न में अपग्रेड करें।
कितने यूजर्स होंगे प्रभावित?
अप्रैल 2025 के डेटा के मुताबिक, Android 9 आज भी करीब 6% डिवाइसेज़ पर चल रहा है, जबकि Android 8 और 8.1 करीब 4% पर। यानी करीब 10% Android यूज़र्स इस फैसले से सीधे तौर पर प्रभावित होंगे।
अगर आपके पास पुराना फोन है तो क्या करें?
सबसे पहले चेक करें कि क्या आपका फोन Android 10 या उससे ऊपर वर्ज़न पर अपडेट हो सकता है। अगर हाँ, तो जल्द से जल्द अपडेट करें।
अगर आपका डिवाइस अपग्रेड नहीं हो सकता, तो नया स्मार्टफोन लेने पर विचार करें जो लेटेस्ट Android वर्ज़न को सपोर्ट करता हो।
फिलहाल, Chrome काम करता रहेगा लेकिन यह तय है कि धीरे-धीरे इसके फीचर्स सीमित हो जाएंगे और सिक्योरिटी रिस्क बढ़ेगा।
पुराने Android वर्जन पर Google Chrome का सपोर्ट बंद होना तकनीकी रूप से जरूरी कदम है, जिससे ऐप्स को नए और सुरक्षित फीचर्स में ढाला जा सके। अगर आप सुरक्षित और बेहतर ब्राउजिग अनुभव चाहते हैं, तो Android 10 या उससे ऊपर वर्जन पर स्विच करना अब जरूरी हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications