Home
News

अलर्ट! पैन कार्ड के नाम पर साइबर फ्रॉड का नया तरीका, जानिए बचने के उपाय

ऑनलाइन स्कैम वर्तमान में तेजी से बढ़ती डिजीटल युग की एक बड़ी समस्या बन गया है। धोखेबाज ई-मेल, सोशल मीडिया या फर्जी वेबसाइट्स के जरिए लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स को पैन कार्ड बनवाना भारी पड़ गया है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने अमेरिका में अपने परपोते के लिए पैन कार्ड बनवाने के चलते लाखों रुपये गवां दिए। आइए इस मामले को विस्तार से समझते हैं।

पैन कार्ड के नाम पर साइबर फ्रॉड का नया तरीका!, जानें उपाय

क्या है पूरा मामला?

एक बुजुर्ग व्यक्ति पैन कार्ड आवेदन के लिए कस्टमर सर्विस सपोर्ट को सर्च करते समय ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। वे अमेरिका में अपने परपोते के लिए PAN Card बनवाना चाहते थे। ऐसे में दो लोगों ने उन्हें खुद को प्रतिनिधि ( रिप्रेजेंटिव) बताकर कार्ड के लिए गारटंर बनने के बहाने उनकी सारी बैंकिंग डिटेल्स प्राप्त कर ली। इसके बाद जो हुआ, वो बेहद ही चौकाने वाला है।

जी हां, इसके बाद धोखेबाजों ने उनके बैंक अकाउंट से 7.7 लाख रुपये से भी अधिक निकाल लिए। अपने अकाउंट से पैसे कटने के बाद बुजुर्ग व्यक्ति को धोखाधड़ी का एहसास हुआ और उन्होंने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज की। पुलिस ने IT एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए क्या करें?

बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड्स के मामलों के बीच सावधानी रखना बेहद जरूरी हो जाता है। अगर आप भी ऑनलाइन स्कैम का शिकार बनने से बचना चाहते हैं, तो इन बातों को अपने दिमाग में रख लें।

1- किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक ना करें और किसी भी अनजान ईमेल और मैसेज को नजरअंदाज करें।

2- हमेशा अपने बैंक अकाउंट और सोशल मीडिया अकाउंट आदि का मजबूत पासवर्ड बनाए।

3- किसी के साथ भी अपना OTP या पासवर्ड शेयर ना करें।

4- ऑनलाइन काम करते समय ऑफिशियल वेबसाइट और सही ऐप्स का ही इस्तेमाल करें।

5- अपने फोन में एंटीवायरस और फायरवॉल इंस्टॉल करें।

6- कस्टमर सपोर्ट का दावा करने वाली अनचाही कॉल से सावधान रहें।

7- यदि आप किसी घोटाले का शिकार हो जाते हैं, तो पुलिस या साइबर सेल में तुरंत रिपोर्ट करें।

 
Best Mobiles in India

English summary
A case has come to light from Kanpur, Uttar Pradesh, in which a man lost lakhs of rupees while getting a PAN card made for his great-grandson in the US.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X