Home
News

अब हिंदी में भी बात करेगी एलेक्सा

अमेजन एलेक्सा में अब एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अभी तक आपने एलेक्सा को इंग्लिश में ही बात करते या आपका कमांड सुनते हुए देखा होगा। लेकिन अब एलेक्सा इंग्लिश के साथ-साथ हिंदी भाषा को भी सपोर्ट करेगा। इसका मतलब कि अब एलेक्सा को किसी काम का कमांड देने के लिए यूज़र्स इंग्लिश के साथ-साथ हिंदी भाषा का भी प्रयोग कर सकते हैं।

अब हिंदी में भी बात करेगी एलेक्सा

अमेजन कंपनी ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि भारत में वो एलेक्सा की स्किल्स को बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा यूज़र्स तक पहुंचाने पर काम कर रहे हैं। कंपनी ने कहा कि वो भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक हिंदी भाषा का सपोर्ट एलेक्सा पर देने जा रहे हैं। कंपनी ने कहा कि एलेक्सा में हिंदी भाषा का सपोर्ट आने से ये काफी आकर्षक अनुभव प्रदान करेगा।

हिंदी में एलेक्सा

एलेक्सा के भाषा मॉडल को सुधारना और इसे दूसरी भाषाओं में बातचीत सिखाना इसका (क्लियो) मकसद था। हिंदी के अलावा यूजर्स एलेक्सा के अंग्रेजी के बयानों का जवाब तमिल, मराठी, कन्नड़, बंगाली, तेलुगू, गुजराती और दूसरी अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में दे सकते थे। वर्तमान में एलेक्सा 80 देशों में उपलब्ध है और 14 से ज्यादा अलग-अलग भाषाएं बोलती है।

अमेजन काफी वक्त से एलेक्सा में दूसरी भाषाओं का सपोर्ट देने पर काम कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हिंदी के अलावा भी भारत की अन्य भाषाओं जिसमें मराठी, कन्नड़, तमिल, तेलगू, गुजराती और अन्य भाषाएं शामिल हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि इंग्लिश पर कमांड करने पर एलेक्सा भारत की इन क्षेत्रिय भाषाओं में रिप्लाई कर सकता है। आपको बता दें कि एलेक्सा 80 से ज्यादा देशों में 14 से ज्यादा भाषाओं में बात करती है।

एलेक्सा के कुछ खास फीचर्स

एलेक्सा गार्ड: उपयोगकर्ता द्वारा अपना घर छोड़ने के बाद यूजर को इस एक्टिवेट करना होगा। यह इको डिवाइस ग्लास ब्रेकिंग की आवाज सुन सकते हैं, साथ ही धूम्रपान डिटेक्टर का पता कर उपयोगकर्ता के डिवाइस पर अलर्ट भेज सकते हैं।

एलेक्सा रूटीन: यह स्‍कील सेट न केवल उपयोगकर्ता को लोकेशन और रोज का दिनचर्या सेट करने की अनुमति देता है, बल्कि तापमान में किसी भी बदलाव का पता लगाने पर या जब यह किसी भी गति को भी महसूस करता है। उपयोगकर्ता रिमान्‍इडर भी सेट कर सकते हैं जो जब वह घर या काम पर कर रहे हो तो उन्‍हें कुछ काम की चीजें याद दिला देंगे।

वाई-फाई सेटअप: इस स्‍कील के साथ एलेक्सा वॉयस कमांड की मदद से अमेज़ॅन डिवाइस को वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्‍ट कर सकती है। उपयोगकर्ता एलेक्सा ऐप के जरिए भी वाई-फाई नेटवर्क को कनेक्‍ट कर सकते हैं, उन्हें अपने नेटवर्क में नए डिवाइस जोड़ने के लिए बारकोड स्कैन करना होगा।

ईमेल इंटीग्रेशन: इस फीचर के जरिए आप जीमेल, हॉटमेल या आउटलुक को अमेज़ॅन एलेक्सा ऐप से लिंक कर सकते हैं। यह वर्चुअल असिस्टेंट आपके मैसेज को पढ़ने की अनुमति देता है और उन्हें एलेक्सा जवाब भी भेज सकता है। यह सुविधा निश्चित रूप से उपयोगकर्ताओं को बिना किसी परेशानी के ईमेल का जवाब देने में मदद करेगी।

फ्रीटाइम फीचर्स: फ्रीटाइम फीचर की हाल ही में घोषणा की गई थी और अब अमेज़ॅन ने किड रूटीन पेश की है जो कि गुडनाइट, लाइट बंद करने, अलार्म सेट करने जैसे कई कामों को एक सेट को जोड़ती है।

म्‍यूजिक नोटिफिकेशन: यह फीचर उपयोगकर्ताओं को नए एल्बम या ट्रैक की जानकारी देगा, जो हाल ही में रिलीज हुए हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
There is a big change now in Amazon Alexa. So far you have seen Alexa speaking in English or listening to your command. But now Alexa will support Hindi as well as Hindi language. This means that now users can use English as well as Hindi language to give commands to any work.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X