केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए सभी टेलीकॉम कंपनियों किया मदद का ऐलान
केरल में बाढ़ से हालात काफी खराब हैं। पिछले सौ सालों में पहली बार ऐसी भयंकर बाढ़ का सामना केरल राज्य कर रहा है। बाढ़ के कारण वहां के लाखों लोग प्रभावित हो गए है और दूसरे ठिकाने की तलाश कर रहे हैं। करीब 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हो चुके हैं। ऐसे में देश का बहुत सारे लोग और संस्ठाएं केरल की सहायता करने की कोशिश में लगे हैं।
इसी बीच देश की सभी दूरसंचार ने अपनी ओर से हर संभव मदद करने का ऐलान किया है। दूरसंचार कंपनी एयरटेल ने केरल के बाढ़ प्रभावित राज्य में अपने प्रीपेड उपयोगकर्ताओं के लिए एक नई घोषणा की है। जिससे लोग अपनों से जुड़े रह सकेंगे।

जियो और एयरटेल ने की मदद
बता दें रिलायंस जियो ने केरल में 7 दिन के लिए कॉलिंग और 1.05 जीबी डाटा देने की घोषणा की है। उसी तरह एयरटेल ने भी केरल सर्किल के प्रीपेड यूजर्स को 30 रुपये का बैलेंस दिया है और इसी के साथ ही 1 जीबी डाटा भी दिया जा रहा है है। एयरटेल के इस ऑफर की वैधता भी 7 दिनों की यानि 22 अगस्त तक तय की है। एयरटेल ने कुछ इलाकों में फ्री वाई-फाई और मोबाइल चार्जिंग सेंटर्स भी बनाए हैं। कंपनी ने अतिरिक्त समर्थन के लिए कोट्टयम, त्रिवेंद्रम, एर्नाकुलम, मलप्पुरम, कन्नूर, त्रिशूर और कालीकट में अपने प्रमुख स्टोरों की एक लिस्ट पेश की है।
एयरटेल ने यह भी घोषणा की है कि वह अपने सभी पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए भुगतान की समयसीमा बढ़ा रहा है।ताकि वे बिना किसी रुकावट के सेलुलर और ब्रॉडबैंड सेवाओं का फायदा उठा सकें। एयरटेल और जियो केरल की आपदा में लोगों का साथ तो दे ही रही है, उधर वोडाफोन ने भी केरल में इस संकट से प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए कई उपाय किए हैं।
वोडाफोन ने भी किया मदद का ऐलान
बता दें वोडाफोन भी केरल के प्रीपेड ग्राहकों के लिए 30 रुपये का टॉकटाइम उपलब्ध करा रही है। इसके लिए प्रीपेड यूजर्स को 144 पर 'CREDIT' लिखकर मैसेज भेजना होगा जिससे यह प्लान एक्टिवेट हो जाएगा। इसके साथ ही यूजर्स *130*1# डायल करके भी इस प्लान को एक्टिव कर सकते हैं और इस्तेमाल कर सकते हैं। वोडाफोन की इस प्रीपेड सर्विस में टॉकटाइम के साथ 1 जीबी डाटा भी दिया जा रहा है। वहीं वोडाफोन के पोस्टपेड यूजर्स के लिए कंपनी ने बिल पेमेंट करने की अवधि को बढ़ा दिया है, साथ ही उनकी सेवाएं भी जारी रहेंगी। जिससे लोगों को एक दूसरे से जुड़े रहने में परेशानी का सामना ना करना पड़े।
आईडिया और बीएसएनएल भी साथ
वोडाफोन, एयरटेल और जियो के साथ-साथ आइडिया भी इस परेशानी में केरल के लोगों के साथ खड़ा है। बता दें आइडिया ने भी प्रीपेड ग्राहकों को 10 रुपये का बैलेंस और 1 जीबी डाटा 7 दिन की वैधता के साथ दिया है। 10 रुपये का बैलेंस कराने के लिए प्रीपेड यूजर्स अपने फोन पर *150*150# डायल कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि वोडाफोन की तरह आईडिया पोस्टपेड ग्राहक अपना बिल पेमेंट बाद में कर सकेंगे। भारत संचार निगम लिमिटेड के ग्राहक किसी भी नेटवर्क पर हर रोज 20 मिनट फ्री में बात कर सकेंगे। साथ ही अगले 7 दिनों तक फ्री मैसेज भी करने का मौका मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








