Home
News

गंगनम स्‍टाइल के बाद हार्लेम शेक मचा रहा है यू ट्यूब पर धूम

गंगमन के बाद यू ट्यूब पर अब एक और वीडियो धूम मचा रहा है। हार्लेम शेक नाम का डांस वीडियो पूरी दुनिया में यू ट्यूब पर तेजी से देखा जा रहा है। व‍ीडियो में कई लड़के अलग अलग तरह का मास्‍क पहनकर नाच रहे हैं।य ट्यूब पर हार्लेम शेक को कई अलग अलग वर्जनों उपलब्‍ध हैं।

गंगनम स्‍टाइल के बाद हार्लेम शेक मचा रहा है यू ट्यूब पर धूम

किसने सबसे पहले शुरु किया हार्लेम शेक

हार्लेम शेक एक तरह का म्‍यूजिक ट्रेक हैं जिस मई 2012 में अमेरिकन म्‍यूजिक प्रोड्यूसर बाउर ने बनाया था नया 30 से 35 सेकेंड का नया हार्लेम शेक वीडियो कई अलग अलग वर्जन में यू ट्यूब में मौजूद है जिसे अलग अलग देशों के लोगों ने बनाया है। वीडियो में कई लोग अलग अलग कलर की ड्रेस पहनकर नाच रहे हैं।

यू ट्यूब पर इसका क्रेज फरवरी 2013 से शुरु हुआ था जो अब पूरी दुनिया के सबसे पॉपुलर वीडियो में शुमार हो चुका है। लोग वीडियो को अपने अपने ढंग से बनाकर अपलोड कर रहे हैं। यू-ट्यूब पर हार्लेम शेक सर्च करने पर आपको कई अलग-अलग वीडियो मिल जाएंगे जैसे ग्रांडमा, फायरफाइटर, बासकेटबॉल हार्लेम शेक वीडियो

बैंगलोर में भी बन गया हार्लेम शेक वीडियो
बैंगलोर में भी लोगों को हार्लेम शेक का बुखार चढ़ चुका है। बैंगलोर में कुछ स्‍टूडेंट और प्रोफेशनलों ने मिलकर हार्लेम शेक वीडियो यू ट्यूब में अपलोड किया है। वीडियो में शामिल शेन जैकब ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा ये वीडियो हमने सिर्फ मस्‍ती के लिए बनाया है। जिसे बनाने में सिर्फ 15 मिनट लगे। इसके साथ मनीपाल यूनीवर्सिटी के स्‍टूडेंट्स ने भी हर्लेम शेक पर एक वीडियो बनाया है जो काफी पसंद किया जा रहा है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X