Home
News

Moto X4 की नई इमेज हुई लीक, सामने आई कीमत

By Agrahi

मोटोरोला मोटो एक्स4 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने वाला है। कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है की फोन 13 नवम्बर को लॉन्च हो सकता है। इससे पहले कुछ खबरों में फोन की भारतीय मार्केट में लॉन्च अक्टूबर में बताई जा रही थी, अब इसमें कुछ डिले होता नजर आ रहा है।

Moto X4 की नई इमेज हुई लीक, सामने आई कीमत

मोटो एक्स4 की भारत में नवम्बर लॉन्च से करीब तीन हफ्ते पहले फोन का कथित रिटेल बॉक्स सामने आया है। इस बॉक्स से फोन की कीमत और एक वैरिएंट की जानकारी भी मिलती है। तो चलिए देखते हैं क्या कुछ नया है इस लीक इमेज में।

सामने आई कीमत

सामने आई कीमत

मोटोरोला के भारत में आने वाले स्मार्टफोन मोटो एक्स4 के रिटेल बॉक्स की एक फोटो लीक हुई है। इस लीक इमेज से फोन की कीमत सामने आ गई है, हालांकि यह कितनी सही है या नहीं इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। रिटेल बॉक्स के जरिए जो कीमत सामने आई है वो है 23,999 रुपए।

सुपर ब्लैक कलर वैरिएंट

सुपर ब्लैक कलर वैरिएंट

इस लीक रिटेल बॉक्स की इमेज से फोन के भारत में लॉन्च होने वाले वैरिएंट के बारे में यह जानकारी मिलती है की यह super balck कलर में आएगा। साथ ही यह फोन ब्लू कलर वैरिएंट में भी भारत आने की उम्मीद है।

4जीबी रैम

4जीबी रैम

इस फोन का 4जीबी रैम वैरिएंट भारत में लॉन्च हो सकता है। इमेज में दिए गए रिटेल बॉक्स में साफ़ देखा जा सकता है की यह वैरिएंट 4जीबी रैम के साथ आएगा और इसकी इंटरनल मैमोरी 64जीबी की होगी।

Moto X4 के स्पेसिफिकेशन

Moto X4 के स्पेसिफिकेशन

Moto X4 में 5.2-इंच की फुल एचडी डिसप्ले दी गई है, जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1080*1920 पिक्सल है और साथ ही इस पर गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। इसे IP68 सर्टिफिकेशन मिला है।

मोटो एक्स4 में कंपनी ने इसके कैमरे को हाईलाइट किया है। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सपोर्ट दिया है। इसमें से एक 12 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस पिक्सल सेंसर और दूसरा 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

इसमें टर्बो चार्ज सपोर्ट के साथ 3,000mAh की बैटरी दी गई है। एक USB Type CTM Port चार्जिंग के लिए और एक 3.5mm का हेडफोन जैक भी मिल रहा है। फोन में आपको एक 2.2GHz का ओक्टा-कोर प्रोसेसर मिल रहा है जो आपको एड्रेनो 508 GPU के साथ मिल रहा है।

 

 
Best Mobiles in India

English summary
Alleged Moto X4 retail box leak points at a Rs. 23,999 price tag ahead of launch. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X