Amazfit Band 7 भारत में 120 स्पोर्ट्स मोड और 18 दिन की बैटरी लाइफ के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Amazfit Band 7 की भारत में कीमत
Amazfit Band 7 भारत में 3,499 रुपये में मिल रहा है। हालांकि इसे लॉन्च कीमत के तौर पर 2,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह कीमत आज रात 12 बजे खत्म होगी, अगर आपको इसे खरीदना चाहते हैं तो जल्दी करें।
फिटनेस ट्रैकर तीन कलर ऑप्शन में आता है, जिसमें Black, White और Pink शामिल है। इसे Amazfit की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। यह जल्द ही amazon पर भी मिलेगा। वहीं इसमें 12 महीने की वारंटी और 7 दिनों की रिप्लेसमेंट सपोर्ट भी है।
Amazfit Band 7 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Amazon Fit Band 7 में 1.47-इंच का बड़ा HD AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसकी स्क्रीन 282 PPI पिक्सल डेंसिटी के साथ आती है, और इसमें 5 Amazon Fit Band के मुकाबले ज्यादा स्क्रीन एरिया मिलता है। फिटनेस बैंड कई हेल्थ फिटनेस फीचर के साथ आता है। इसमें स्मार्ट रिकग्निशन फीचर के साथ 4 स्पोर्ट्स मोड के साथ 120 बिल्ट-इन स्पोर्ट्स मोड दिया गया हैं।

फिटनेस बैंड कई हेल्थ फीचर और कई फिटनेस मोड के साथ आता है।हेल्थ फीचर में 24 घंटे की Heart rate monitoring, blood oxygen monitoring, stress tracking और sleep tracking शामिल है। स्लीप ट्रैकर डे टाइम नैप ट्रैकिंग में भी मदद करता है।
इसके अलावा, स्मार्ट बैंड अमेजन के एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट के साथ आता है जो आपको वॉयस इनपुट के साथ काम करने में मदद करता है। स्मार्ट बैंड Zepp OS द्वारा चलता है। इसमें नार्मल कॉल और एसएमएस अलर्ट भी उपलब्ध हैं।
Amazfit Band 7 बैटरी
बैटरी की बात करें तो, फिटनेस बैंड एक 232mAh सेल के साथ आता है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह नार्मल यूज पर 18 दिनों की बैटरी, बैटरी सेवर मोड में 24 दिन और ज्यादा यूज करने पर 12 दिनों की बैटरी लाइफ देता है। यह 5 एटीएम वाटर रेसिस्टेंट है, यानी आप इसे स्विमिंग के दौरान पूल में ले जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








