Home
News

YouTube में आया कमाल का फीचर, सिर्फ QR कोड स्कैन से काम होगा आसान

YouTube ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर पेश किया है। कंपनी ने YouTube चैनल शेयरिंग को आसान बनाने के लिए चैनल QR कोड इंट्रोड्यूस किया है। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स अपने फ्रेंड्स, फैमिली और फलोअर्स के साथ अपने चैनल को शेयर कर सकते हैं।

इसके लिए बस यूजर को QR कोड स्कैन करने की आवश्यकता होगी। चलिए YouTube द्वारा पेश किए गए इस फीचर के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

चैनल शेयरिंग को आसान बनाने के लिए YouTube में आया कमाल का फीचर

कैसे काम करेगा QR कोड स्कैन फीचर

चैनल शेयरिंग के लिए QR कोड स्कैन को YouTube यूजर्स चैनल के मेन पेज से एक्सेस कर सकेंगे। इस फीचर की मदद से यूजर सोशल मीडिया, मैसेजिंग ऐप्स और प्रिटिंग मटैरियल तक शेयर कर सकते हैं।

जब किसी दूसरे YouTube यूजर द्वारा फोन से इस शेयर्ड QR कोड को स्कैन किया जाएगा, तब यूजर ऑटोमैटिकली यूट्यूब चैन पर रिडायरेक्ट हो जाएगा। इस फीचर के बारे में जानकारी देते हुए कंपनी ने कहा है कि हम प्लेटफॉर्म पर सभी क्रिएटर कम्युनिटी के लिए चैनल QR कोड लॉन्च कर रहे हैं। उम्मीद करते हैं कि इस नए अपडेट के साथ आप उन लोगों के साथ अपने चैनल को आसानी से शेयर कर सकेंगे, जो कि आपका कंटेंट देखना चाहते हैं।

QR कोड से कैसे शेयर करें चैनल

  • इसके लिए सबसे पहले फोन में YouTube ओपन करना होगा।
  • बॉटम राइट कॉर्नर पर प्रोफाइल पर टैप करना होगा।
  • यहां टॉप पर दोबारा प्रोफाइल आइकन पर टैप करना होगा।
  • इसके बाद टॉप राइट कॉर्नर पर मेन्यू ऑप्शन पर आना होगा।
  • अब आपको मेन्यू से शेयर ऑप्शन पर टैप करना होगा।
  • ऐसा करते ही आपको स्क्रीन पर क्यूआर कोड नजर आएगा।

आप इसे सीधे स्कैन करवा सकते हैं या फिर Save To Camera Roll पर क्लिक कर गैलरी में सेव कर सकते हैं। इस बटन पर टैप करने के साथ ही आपका QR कोड गैलरी में आजाएगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X