गजब-गजब! OnePlus 13 बंपर छूट, अमेजन पर होगी हजारों रुपये की बचत
दिवाली के मौके पर Amazon पर चल रही Diwali Sale में स्मार्टफोन खरीदारों के लिए शानदार मौका है। खासकर OnePlus के फैन्स के लिए यह ऑफर किसी तोहफे से कम नहीं है। कंपनी के प्रीमियम फ्लैगशिप OnePlus 13 की कीमत में ₹12,500 की बड़ी गिरावट की गई है। साथ ही बैंक ऑफर और EMI विकल्प के जरिए इसे और सस्ते में खरीदा जा सकता है।

OnePlus 13 की नई कीमत
OnePlus 13 का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में लॉन्च के समय ₹72,999 का था। लेकिन अब Amazon Diwali Sale के दौरान यह फोन ₹61,999 में उपलब्ध है। इसके अलावा, HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹1,500 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत घटकर ₹60,500 हो जाती है।
ग्राहकों के लिए नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी उपलब्ध हैं। यह फोन तीन आकर्षक कलर ऑप्शन Midnight Ocean, Arctic Dawn और Black Eclipse में मिलता है।
OnePlus 13 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
OnePlus 13 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और Adreno 830 GPU दिया गया है, जो इसे हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए परफेक्ट बनाता है।
फोन में 6.82 इंच का LTPO 4.1 AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। डिस्प्ले क्वालिटी के साथ यह डिवाइस Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और कंपनी ने 4 बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट देने का वादा किया है।
कैमरा और बैटरी पावर
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
* 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ),
* 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम),
* और 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस (120° फील्ड ऑफ व्यू)
सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP फ्रंट कैमरा मौजूद है।
बैटरी की बात करें तो इसमें 6000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यानी कुछ ही मिनटों में यह फोन पूरी तरह चार्ज हो जाता है।
अगर आप OnePlus के फैन हैं और नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह डील आपके लिए बेस्ट मौका है। OnePlus 15 के अगले महीने लॉन्च होने से पहले OnePlus 13 को इतने कम दाम पर खरीदना फायदे का सौदा साबित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








