Home
News

ऑर्डर करें सिम कार्ड, बिना किसी चार्ज के घर तक होगी डिलीवरी

By Agrahi

अमेज़न इंडिया अब से टेलिकॉम ऑपरेटर वोडाफोन और एयरटेल के सिम कार्ड भी बेचेगी। अमेज़न ने खुद इस बात की जानकारी दी है। यानी कि अब आपको वोडाफोन या एयरटेल के सिम कार्ड लेने के लिए स्टोर नहीं जाना होगा, बल्कि सिम कार्ड खुद आपके पास आ जाएगा।

ऑनलाइन रिटेलर अमेज़न अपने प्लेटफार्म पर पोस्टपेड सिम कार्ड उपलब्ध कराएगी, जिसके साथ ग्राहकों को इसमें डाटा प्लान भी मिलेगा। जो ग्राहक इच्छुक हों वो डाटा प्लान ले सकते हैं। इसके साथ ही जो ग्राहक विदेश यात्रा कर रहे हैं वो इंटरनेशनल सिम कार्ड भी ऑर्डर कर सकते हैं।

ऑर्डर करें सिम कार्ड, बिना किसी चार्ज के घर तक होगी डिलीवरी

अमेज़न का कहना है कि यह सिम कार्ड कंपनी अपने ग्राहक तक 24 घंटे के अन्दर पहुंचा देगी। साथ ही इन पर कोई अतिरिक्त डिलीवरी चार्ज भी नहीं होगा। बता दें कि एयरटेल अपने ऑनलाइन स्टोर से सिम कार्ड ऑर्डर करने वाले ग्राहकों के लिए कार्ड की डिलीवरी भी देती है, जबकि वोडाफोन की ओर से ऐसी कोई सेवा नहीं दी जा रही है।

  • सबसे पहले आपको Amazon.in से एक नए सिम कार्ड का ऑर्डर देना होगा।
  • इसके बाद आपको एयरटेल या वोडाफोन के एग्जीक्यूटिव आकर मिलेंगे, जो कि 24 घंटों के अंदर ही होगा। इसके बाद आपको सिम कार्ड भी डिलीवर कर दिया जाएगा। इसके लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स आपसे मांगे जाएंगे जिसमें आइडेंटिटी और एड्रेस प्रूफ शामिल है।
  • इसके लिए आपके आधर की भी जरुरत होगी, इसके बाद एग्जीक्यूटिव आपके एड्रेस और सबमिट की हुई एप्लीकेशन को वेरीफाई करेंगे।
  • वेरिफिकेशन के बाद आपका सिम कार्ड एक्टिवेट हो जाएगा।
  • अमेज़न पर इस वक्त जो एयरटेल का पोस्टपेड सिम कार्ड उपलब्ध है, जिसके साथ अनलिमिटेड मंथली 499 रु, 799 रु, 1,199 रु और 1,599 रु के प्लान उपलब्ध हैं। वहीं वोडाफोन सिम कार्ड के साथ वोडाफोन रेड पोस्टपेड प्लान हैं, जिसमें 499 रु, 699 रु, 999 रु, 1699 रु, 1,999 रु और 2,999 रुपए के प्लान शामिल हैं। सभी वोडाफोन प्लान में अतिरिक्त 60 जीबी डाटा मिलता है।
 
Best Mobiles in India

English summary
Now you can buy vodafone airtel sim card Via amazon. Amazon will deliver these sim cards in 24 hours without any further delivery charge.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X