Amazon Alexa Smart Home Days Sale: इको डॉट, इको पॉप सहित इन स्मार्ट डिवाइसेस पर 70% तक की छूट
Amazon Alexa Smart Home Days Sale: ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन ने 'Amazon Alexa Smart Home Days' की शुरूआत की है। जो 15 जून से 21 जून 2024 तक चलेगी।
यह एक प्रमोशनल इवेंट है, इसमें ग्राहकों को एलेक्सा, एलेक्सा स्मार्ट होम बंडल और टीपी-लिंक, विप्रो, डायसन, क्यूबो, एटमबर्ग और अन्य जैसे कई ब्रांड्स के 1200 से अधिक एलेक्सा-कम्पैटिबल प्रोडक्ट्स वाले इको स्मार्ट स्पीकर पर 70% तक की छूट दी जा रही है।

इसके साथ ही इस प्रमोशन इवेंट में टीवी, सिक्योरिटी कैमरे, डोर लॉक, स्मार्ट लाइट, प्लग, पंखे, एयर कंडीशनर, वॉटर हीटर और एयर प्यूरीफ़ायर सहित अन्य स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स की एक बड़ी सीरीज शामिल है।
Alexa Smart Home Days Sale में टॉप डील्स-
अमेजन एलेक्सा स्मार्ट होम डेज़ सेल के दौरान इन प्रोडक्ट्स पर आप कुछ बेहतरीन डील्स का लाभ ले सकते हैं।
Echo Dot (5th Gen) + विप्रो स्मार्ट बल्ब को सेल में 24 प्रतिशत तक की छूट के साथ 5,799 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Echo Dot (4th Gen) क्लॉक के साथ + अमेज़न स्मार्ट प्लग जिसे 16 प्रतिशत तक की छूट के साथ 6,298 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Echo Pop + विप्रो स्मार्ट बल्ब जिसे 39 प्रतिशत छूट के साथ 4,299 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।
Echo Pop + अमेजन स्मार्ट प्लग को इस सेल में 31 प्रतिशत छूट के साथ 4,798 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Echo Pop + होममेट टच स्विच को 53 प्रतिशत तक की छूट के साथ 5,097 रुपये में ले सकेंगे।

Echo 5 (2nd Gen) + विप्रो स्मार्ट बल्ब को इस सेल में 16 प्रतिशत छूट के साथ 9,299 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा, ग्राहक फिलिप्स, विप्रो, क्यूबो और सीपी प्लस जैसे ब्रांड के स्मार्ट होम सिक्योरिटी कैमरा और वीडियो डोरबेल पर को भी 60 प्रतिशत तक की छूट के साथ ले सकेंगे।
Panasonic, Samsung और Bajaj के स्मार्ट एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर और गीजर को 55 प्रतिशत तक की छूट के साथ लिया जा सकेगा। वहीं Wipro, Homemate, Qubo और TP-Link के स्मार्ट प्लग, डोर लॉक और स्विच को 70 प्रतिशत तक की छूट के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है।
इसके अलावा Philips, Crompton और Wipro ब्रांड के स्मार्ट बल्ब, ट्यूब लाइट और पैनल लाइट को 65 प्रतिशत तक की छूट के साथ और Atomberg, MI और Philips के स्मार्ट पंखे, IoT रोबोट वैक्यूम और स्मार्ट किचन अप्लायंस को 60 प्रतिशत तक की छूट के साथ बेचा जा रहा है।
इसके साथ ही सेल में OnePlus, Sony और MI के स्मार्ट टीवी को 60 प्रतिशत तक की छूट, टॉयलेट और शॉवर पैनल के अलावा स्मार्ट LED मिरर पर भी 50 प्रतिशत तक की छूट और कार डैशकैम, GPS ट्रैकर पर 50 प्रतिशत तक की छूट ऑफर की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications







