Amazon and Flipkart Sale : 200 रुपये में खरीदें कार एक्सेसरीज, अपनी कार को बनाए VIP

फेस्टिव सीजन शुरू होते ही Amazon और Flipkart पर दिलचस्प कीमतों पर सामान उपलब्ध कराए गए हैं। ऑफर की बात करें तो 23 सितंबर शुरू किया गया है और 30 सितंबर तक चलेगा। आज हम आपको कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स के बारे में बताएंगे जिन्हें खरीदकर आप अपनी कार को और स्टाइलिश बना सकते हैं। ये प्रोडक्ट ज्यादा महंगे भी नहीं हैं, आप इन्हें आप अपने बजट में खरीद सकते हैं। चलिए जानते हैं।
पढ़ें : Amazon Sale: स्मार्ट डिवाइस से बनेगा आपका घर और भी स्मार्ट, बेस्ट डील कहीं हो न जाएं मिस
Mini Car Trash Bin कैन होल्डर डस्टबिन
अक्सर हम कहीं घूमने निकल जाते हैं और उस दौरान हम कुछ न कुछ खाते रहते हैं। जिसके बाद हम उस कचरे को सड़क पर फेंक देते हैं या अपनी गाड़ी में रख लेते हैं। इससे दोनों जगहों पर गंदगी फैल जाती है, जिसे बाद में साफ करना बहुत मुश्किल होता है। यह छोटी सी चीज कार को साफ रखने के काम आती है। Trash Bin कैन होल्डर डस्टबिन एक एक्सेसरी है जो यात्रा के दौरान आपकी कार को गंदा होने से बचाती है। इसके छोटे आकार के कारण आप इसे कार में कहीं भी फिट कर सकते हैं। इसे Amazon और Flipkart ऑनलाइन सेल में करीब 200 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। तो है न बेस्ट।
Car Visor Tissue Holder नैपकिन होल्डर
Car Visor Tissue Holder को आप सनवाइजर पर रख सकते हैं है। इसे क्लिप के जरिए कार के सनवाइजर, कार बैकसीट और कार के दरवाजे पर आसानी से लगाया जा सकता है और इसे रिफिल करना भी बेहद आसान है। आप इसे Amazon और Flipkart ऑनलाइन सेल में करीब 300 रुपये में खरीदा सकते हैं। नैपकिन की जरूरत सभी को पड़ती है।
Dust Cleaning जेल
कार में कुछ ऐसी जगह होती है जहां हम अपने हाथों से साफ नहीं कर सकते, क्योंकि हमारे हाथ वहां नहीं पहुंच पाते, अगर पहुंच भी जाएं तो ठीक से साफ नहीं हो पाता। जिसके चलते वहां मिट्टी जमा हो जाती है। इस तहर की गंदी को साफ करने के लिए आप इस सेल से करीब 200 रुपये से भी कम में Dust Cleaning जेल खरीद सकते हैं। इसका प्रयोग आप एसी, डैशबोर्ड, गियर कवर, डोर लॉक हैंडल, कप होल्डर को साफ करने के लिए किया जा सकता है।
Car Glass Clean टैबलेट
कार के शीशे और विंडशील्ड को साफ करने के लिए ग्लास क्लीन टैबलेट को ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। कीमत की बात करें तो यह 200 रुपये में आपको मिल जाएगा जिसे पानी में घोलकर बोनट के अंदर पानी की टंकी में रखा जा सकता है। इस पानी से विंडशील्ड को आसानी से साफ किया जा सकता है।
car tire puncture किट
सड़क पर चलते समय अगर आपकी कार पंचर हो जाती है तो आपको काफी परेशानी होती है। इस लिए इस ऑनलाइन सेल के दौरान आप अपनी कार के लिए पंचर किट ऑर्डर कर सकते हैं। कीमत की बात करें तो यह 350 रुपये से भी कम में मिल जाएगा।
पढ़ें : Festive Sale : अब सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने की जरूरत नहीं, खरीदें 2000 रुपये से कम में गीजर


Click it and Unblock the Notifications








