999 रुपये की कीमत में मिल रहे हैं ये बेहतरीन प्रोडक्ट, जो बदल देंगे आपकी जिंदगी

फेस्टिवल सेल 2022 ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और Flipkart दोनों पर शुरू हो गई है। Amazon ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल और Flipkart बिग बिलियन डेज़ सेल ने ऑफर की दुनिया में बवाल मचा दिया है. Flipkart और Amazon की यह सेल 23 सितंबर से 30 सितंबर तक चलने वाली है।
यानी तीन दिन सेल के और बचे हैं और इस दौरान आप Smartphones, Laptops और TV के साथ गेमिंग प्रोडक्ट्स, ऑडियो, म्यूजिक सिस्टम पर भी शानदार ऑफर्स पा सकते हैं। अगर आप भी इस सेल में सबसे कम कीमत में बेहतरीन प्रोडक्ट खरीदना चा रहे हैं तो यह रिपोर्ट हम आपके लिए लाए हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको 999 रुपये के अंदर आने वाले कुछ बेहतरीन प्रोडक्ट के बारे में बताएंगे जिसे आप खरीद कर अपनी लाइफ को आसान बना सकते हैं।
Realme पावर बैंक
Realme पावर बैंक ओवर चार्ज प्रोटेक्शन के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसे आप Amazon और Flipkart सेल में केवल 999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इस पावर बैंक में 10000 mAh की बैटरी और डुअल पोर्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इस पावर बैंक में माइक्रो यूएसबी पोर्ट और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। Realme Power Bank के वजन की बात करें तो यह 216 ग्राम है और इसे आप आपने साथ कहीं भी ले जा सकते हैं।
Mivi Roam 2 ब्लूटूथ स्पीकर
Mivi के इस ब्लूटूथ स्पीकर की कीमत वैसे तो 2,999 रुपये है, लेकिन इस स्पीकर को Amazon से आप सिर्फ 799 रुपये में खरीदा जा सकता हैं। इस ब्लूटूथ स्पीकर में 5W ड्राइवर, ब्लूटूथ और 2X साउंड का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इस स्पीकर में 2000mAh की बैटरी भी मिलती है, जो 24 घंटे का बैटरी बैकअप देने का काम करती है। स्पीकर को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IPX7 रेटिंग भी मिली है। स्पीकर के वजन की बात करें तो यह काफी हल्का है और इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है।
Noise Colorfit pulse grand वॉच
इस वॉच को Amazon और Flipkart की सेल में आप 999 रुपये और 799 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। वॉच के साथ 1.69 इंच का एचडी डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही इसमें फास्ट चार्जिंग स्पोर्ट भी मिलता है। इसमें 60 स्पोर्ट्स मोड के साथ 150 वॉच फेस मिलेंगे। वाटर रेसिस्टेंट के लिए वॉच को IP68 रेटिंग दी गई है। वहीं इसमें ब्लड ऑक्सीजन, हार्ट रेट, स्ट्रेस और स्लीप मॉनिटर का भी ऑप्शन दिया गया है।
Syska HT1250 ट्रिमर
Syska HT1250 Beard Trimmer की कीमत की बात करें तो यह लगभग 1,000 रुपये का है। यह डिवाइस आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। इस बियर्ड ट्रिमर को आप Amazon और Flipkart से मात्र 749 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इसमें स्लिम और आसान डिज़ाइन वाला स्टेनलेस स्टील ब्लेड लगा होता है। इसके साथ बॉक्स में एडजस्टेबल ब्रश भी मिलता है। Syska HT1250 Trimmer को USB केबल से चार्ज किया जा सकता है और यह 90 मिनट की बैटरी लाइफ देता है।
Boat Rockerz 450 ब्लूटूथ हेडफोन
Boat Rockerz 450 एक किफायती मूल्य के साथ बेहतरीन ऑडियो देता है। इसे आप Amazon और Flipkart सेल में Rs 799 की कीमत में खरीद सकते हैं। इस हेडफोन में 40mm डायनेमिक ड्राइवर का सपोर्ट दिया गया है। हेडफोन को 15 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ डुअल मोड कनेक्टिविटी और ईयर कुशन का सपोर्ट मिलता है। जो आपके कानों में किसी भी तरह का दर्द नहीं होने देता। Boat Rockerz 450 हेडफोन को ब्लूटूथ के जरिए भी कनेक्ट किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








