जल्दी कीजिए, अमेजन पर है 10,000 रुपए जीतने का मौका
ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया अपने यूजर्स के लिए ब्लैक फ्राइडे सेल लेकर आया है। दरअसल अमेजन ग्लोबल स्टोर पर हर साल आयोजित की जाती है। ब्लैक फ्राइडे सेल नवंबर के आखिरी शुक्रवार को रखी जाती है, जिसे Thanksgiving weekend के रूप में मनाया जाता है। इंडिया में ये सेल 24 नवंबर से 27 नवंबर तक रहेगी। इस सेल के अलावा अमेजन
अपने यूजर्स के लिए ब्लैक फ्राइडे ऐप कॉम्पिटीशन भी आयोजित कर रहा है। यूजर्स ऐप को इंस्टॉल कर कॉम्पिटीशन में हिस्सा ले सकते हैं और 10,000 रुपए तक जीत सकते हैं।

अमेजन की ब्लैक फ्राइडे ऐप प्रतियोगिता आयोजित की है। इसमें हिस्सा लेने पर यूजर्स अमेजन पे बैलेंस में 10,000 रुपए तक जीत सकते हैं। इसके अलावा Yes बैंक के कार्ड से खीरदारी पर यूजर्स को 15 प्रतिशत एक्स्ट्रा कैशबैक मिलेगा। अगर आप भी इस ब्लैक फ्राइडे ऐप कॉम्पिटीशन में हिस्सा लेना चाहते हैं, तो अपने स्मार्टफोन में अमेजन इंडिया ऐप इंस्टॉल करें।
बता दें कि अमेजन इंडिया ऐप एंड्राइड और आईफोन दोनों यूजर्स के लिए अवेलेबल है। जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं, इस प्रतियोगिता में सिर्फ भारत के वैध नागरिक ही हिस्सा ले सकते हैं। बता दें कि अमेजन इंडिया अपने भारतीय यूजर्स के लिए कई टेलीकॉम और मोबाइल कंपनियों से हाथ मिलाया है।
अमेजिन इंडिया इन साझेदारी में अपने कस्टमर्स को डेटा ऑफर्स दे रहा है। इसके अलावा अमेजन इंडिया पर इस समय कई स्मार्टफोन को डिस्काउंट पर भी खरीदा जा सकता है। अमेजन ने अपने हाल ही में वनप्लस के फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5T को प्राइम मेंबर्स के लिए उपलब्ध कराया था। अमेजन इंडिया पर वनप्लस की ओपन सेल 28 नवंबर को शुरू होगी।


Click it and Unblock the Notifications








