Home
News

TikTok की होगी वापसी! बड़ी कंपनी कर रही खरीदने की तैयारी; किसे होगा फायदा?

शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म टिकटॉक को अमेरिका में बैन किए जाने की खबरों के बीच एक लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि इसे अमेजन ने खरीदने की तैयारी कर ली है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Amazon ने आखिरी मौके पर TikTok को खरीदने के लिए अचानक बिड लगाई है।

पॉपुलर वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म को अपनी चीनी पैरेंट कंपनी से अलग होने या अमेरिका में बैन होने का खतरा है। यह भी बताया गया है कि अमेजन की इस बिड को बातचीत में शामिल कई लोग ज्यादा तरजीह नहीं दे रहे हैं। अगर टिकटॉक को अमेजन खरीद लेता है, तो क्या इससे प्लेटफॉर्म के भारत आने के रास्ते खुल जाएंगे। इसी के बारे में यहां जानने वाले हैं।

भारत में वापस आ रहा टिकटॉक?

सुरक्षा की चिंता

अमेरिकी सांसदों ने टिकटॉक के चीनी संबंधों को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताएं जताई हैं, जिसके चलते इसके बिक्री का दबाव बढ़ा है। हालांकि, कानून जनवरी में लागू होना था, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया, भले ही सुप्रीम कोर्ट ने इसे सर्वसम्मति से बरकरार रखा हो।

बता दें, कुछ दिन पहले टिकटॉक की पेरेंट कंपनी बाइटडांस को अमेरिका में ऑफलाइन कर दिया गया था, हालांकि कुछ समय बाद फिर से कंपनी की सर्विस देश में लाइव हो गई। चर्चा के तहत एक ऑप्शन यह है कि बाइटडांस एल्गोरिदम को विकसित और संचालित करना जारी रखेगा, जो चीनी सरकार की एक केंद्रीय मांग रही है, जबकि नया अमेरिकी समूह लाइसेंसिंग समझौते के माध्यम से इसे एक्सेस करेगा और किसी भी बदलाव पर निगरानी रखेगा।

Amazon क्यों खरीदना चाहता है TikTok?

अमेजन की इस दिलचस्पी का मुख्य कारण TikTok का ई-कॉमर्स के क्षेत्र में बढ़ता दबदबा है। अमेरिका में 170 मिलियन यूजर्स के साथ, टिकटॉक एक शक्तिशाली ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म बन गया है, जहां इन्फ्लुएंसर प्रोडक्ट्स का प्रमोशन करते हैं।

भले ही टिकटॉक शॉप के रूप में इसका अपना ऑनलाइन स्टोर है, लेकिन कई इन्फ्लुएंसर अमेजन के एफिलिएट प्रोग्राम के जरिए ट्रैफिक डायवर्ट कर रहे हैं। पहले भी अमेजन ने Inspire नाम का शॉर्ट-फॉर्म वीडियो शॉपिंग फीचर लॉन्च किया था, लेकिन यह फीचर उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और बाद में इसे हटा दिया गया।

कई दूसरे दावेदार भी मैदान में

टिकटॉक को खरीदने में सिर्फ अमेजन ही दिलचस्पी नहीं ले रहा है, बल्कि माइक्रोसॉफ्ट और वॉलमार्ट भी इसे खरीदने की कोशिश में हैं। हाल ही में अन्य संभावित खरीदार भी सामने आए हैं, जिनमें अरबपति फ्रैंक मैककर्ट और Employer डॉट कॉम के संस्थापक जेसी टिन्सले शामिल हैं।

इसके अलावा, जूप नाम की कंपनी भी इसे खरीदना चाहती है। यह कंपनी OnlyFans के फाउंडर से जुड़ी है। बता दें जूप ने एक क्रिप्टोकरेंसी फाउंडेशन के साथ साझेदारी की बात कही है।

इसके अलावा, कुछ दिन पहले इस लिस्ट में अरबपति कारोबारी एलन मस्क का नाम भी जुड़ा था। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मस्क भी टिकटॉक को खरीदने में दिलचस्पी ले सकते हैं। हालांकि, बाद इस तरह की खबरें आना बंद गई।

TikTok का साफ इंकार, क्या होगा आगे?

टिकटॉक ने साफतौर कहा है कि वह बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। चीनी सरकार भी किसी भी डील को रोकने का प्रयास कर सकती है। डेडलाइन करीब है और टिकटॉक के अमेरिकी ऑपरेशंस का भविष्य अधर में लटका हुआ है। क्या अमेजन या कोई और खरीदार इसे हासिल कर पाएगा? या TikTok अपनी पकड़ बरकरार रखते हुए नियामक मांगों को पूरा करेगा? कई सारे सवाल हैं, जो अभी कायम हैं।

भारत में एंट्री के आसार

अगर टिकटॉक को अमेजन या कोई और दूसरी कंपनी खरीदती है, तो इससे प्लेटफॉर्म के भारत आने की संभावना बढ़ सकती है। सुरक्षा नीतियों के चलते शॉर्ट वीडियो ऐप भारत में जून 2020 में बैन कर दिया गया था। इसके पीछे ये भी डर था कि कहीं डेटा चीनी सरकार के पास न जा रहा हो। भारत के अलावा कई दूसरे देशों में भी प्लेटफॉर्म बैन है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X