Home
News

Amazon Fab Phones Fest सेल शुरू, इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है डिस्काउंट

ई-कॉमर्स कंपनियां अपने यूजर्स को बहलाने के लिए अपने प्लेटफॉर्म पर सेल का आयोजन करती रहती हैं। काफी जानी मानी ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने भी आज से अपने प्लेटफॉर्म पर सेल का आयोजन कर दिया है। यह सेल चार दिनों तक चलेगी। वहीं ऐसे में अमेजन इंडिया कैसे पीछे रह सकती है। बता दें, अमेजन ने भी Fab Phones Fest सेल का आयाेजन कर दिया है।

Amazon Fab Phones Fest सेल शुरू, इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट की तरह अमेजन की यह सेल भी भी 25 मार्च से लेकर और 28 मार्च तक चलेगी। अमेजन इंडिया अपनी सेल में काफी सारे स्मार्टफोन्स पर बेहतरीन डील्स दे रहा है। इनमें शाओमी, ऑनर और वीवो समेत कई ब्रांड्स के पॉप्यूलर स्मार्टफोन्स शामिल हैं। अगर आप स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए सबसे बेस्ट है। सेल के चलते यूजर्स एक्सचेंज ऑफर, SBI कार्ड के द्वारा EMI बनवाने पर 5 प्रतिशत कैशबैक जैसी डील्स भी पा सकते हैं। हालांकि SBI कैशबैक पाने के लिए ग्राहक की कार्ट वैल्यू 12,500 रुपये होनी चाहिए और। इसके चलते यूजर्स 1,500 रुपये तक का डिस्काउंट भी पा सकते हैं।

शाओमी के इन स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट

सेल पर मिलने वाले ऑफर्स और डिस्काउंट की बात करें तो ग्राहक शाओमी कंपनी के सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन Redmi Y2 को 7,999 रुपये की कीमत के साथ खरीद सकते हैं। यह कीमत 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की है। वहीं स्मार्टफोन के 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 9,999 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। अमेजन अपनी सेल के दौरान Mi A2 पर भी बंपर डिस्काउंट दे रही है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है वहीं सेल के दौरान हैंडसेट पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट पाया जा सकता है। यानी ग्राहक स्मार्टफोन को 11,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। वहीं स्मार्टफोन के 6जीबी रैम वाले वेरिएंट को 14,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।

इन स्मार्टफोन्स पर भी मिल रहा है भारी डिस्काउंट

अमेजन की सेल के साथ Honor Play स्मार्टफोन को भी खरीदा जा सकता है। बता दें, स्मार्टफोन पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। जिससे हैंडसेट को 14,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। बता दें, हैंडसेट के 6जीबी रैम वाले टॉप वेरिएंट को 16,999 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। इतना ही नहीं, सेल के दौरान Redmi 6A को भी उपलब्ध कराया गया है।

वहीं स्मार्टफोन पर 500 रुपये का डिस्काउंट दिया रहा है। जिससे इसकी कीमत 5,499 रुपये हो जाती है। ग्राहक Vivo Nex स्मार्टफोन को भी सेल पर खरीद सकते हैं। बता दें, स्मार्टफोन पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ आता है। वहीं स्मार्टफोन को दमदार डिस्काउंट के साथ 31,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। हालांकि कंपनी ने इस ऑफर को केवल प्रीपेड ऑर्डर पर ही उपलब्ध कराया है। यानी इसमें नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा नहीं दी गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Amazon has also imported Fab Phones Fest Cell. Like the Flipkart, this Amazon Amazon will also run from March 25 to March 28. Amazon India is offering great deals on a lot of smartphones in its cell. These include the popular smartphones of many brands including Shaomi, Honor and Weibo.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X