Home
News

Amazon Fab Phones Fest: iQOO Z6 5G, Narzo 50A, जैसे स्मार्टफोन की कीमतों में होने जा रही है भारी कटौती

iQOO Z6 5G, Narzo 50A, जैसे स्मार्टफोन की कीमतों में होगी कटौती

Amazon Fab Phones Fest: अमेज़न इंडिया 26 नवंबर को फैब फोन फेस्ट सेल की शुरुआत करेगा। ई-कॉमर्स साइट सैमसंग, वनप्लस, आईक्यूओओ और श्याओमी सहित स्मार्टफोन ब्रांडों पर कुछ लुभावने ऑफर और डिस्काउंट पेश करेगी। फैब फोन फेस्ट 29 नवंबर को समाप्त होगी । सेल के दौरान, ग्राहकों को कुछ लोकप्रिय स्मार्टफोन पर 40 प्रतिशत तक की छूट और SBI कार्ड का उपयोग कर EMI पर 5,000 रुपये की खरीदारी पर 1,000 रुपये तक की तत्काल छूट मिलेगी। क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ ही 12 महीने तक एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI भी उपलब्ध होगा।

अमेज़न ने अपने प्राइम मेंबर्स के लिए 20,000 रुपये तक की बचत के साथ एक विशेष ऑफर भी पेश किया है, जिसमें 6 महीने का फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट और HDFC बैंक कार्ड पर 3 महीने की अतिरिक्त नो कॉस्ट ईएमआई शामिल है। इसके साथ ही ग्राहक 31 नवंबर तक सिटी बैंक और वनकार्ड के साथ वनप्लस स्मार्टफोन्स पर भी ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। आइए नजर डालते हैं उन डील्स पर जो अमेजन ने अब तक जाहिर की हैं।

Xiaomi:

Redmi 9A Sport और Redmi 10A 6,029 रुपये और 7,649 रुपये में उपलब्ध हैं। नए लॉन्च हुए Redmi A1 और Note 11T 5G (8+128GB) को सेल के दौरान 5,849 रुपये और 18,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अतिरिक्त, Xiaomi 11 लाइट (8+128GB) 5000 रुपये के एक्सचेंज ऑफर के साथ 19,499 रुपये में उपलब्ध है। ग्राहक Redmi 11 Prime 5G, Redmi Note 11, Redmi Note 11 Pro+ और Redmi 10A Sport पर भी शानदार डील का लाभ उठा सकते हैं।

Samsung:

ग्राहक सैमसंग गैलेक्सी एम13 को 9,499 रुपये के ऑफर प्राइस पर 5जी वेरिएंट के साथ 10999 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन में रैम प्लस के साथ 12 जीबी तक रैम है, जिसमें 64 जीबी इंटरनल मेमोरी है जिसे 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी एम53 भी सेल में 22,499 रुपये में उपलब्ध है।

iQOO:

खरीदार iQOO Z6 5G और iQOO Z6 Pro को 14,999 रुपये और 20,999 रुपये में खरीद सकते हैं। iQOO Z6 5G 5000mAh बैटरी और 18W फास्ट के साथ आता है। Amazon iQOO Z6 सीरीज के मॉडल पर भी छूट दे रहा है, जिसमें iQOO Z6 Lite और iQOO Z6 44W शामिल हैं।

Tecno:

Tecno Spark 9 7,199 रुपये में 13-मेगापिक्सल के डुअल कैमरा और पोर्ट्रेट, एचडीआर, स्माइल शॉट और एआई सीन डिटेक्शन सहित कई AIमोड के साथ उपलब्ध है। ग्राहक सेल में Tecno Pop 6 Pro को 5,669 रुपये में भी खरीद सकते हैं।

Realme:

Realme Narzo 50i 6,749 रुपये में 12 महीने तक की ईएमआई के साथ उपलब्ध है। फोन में 8-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एक 4P लेंस, एक 4x डिजिटल ज़ूम और बहुत कुछ है। यह 32GB इंटरनल स्टोरेज और 2GB रैम के साथ आता है। सेल में 9449 रुपये और 19799 रुपये में Realme Narzo 50A और Narzo 50 Pro की पेशकश कर रही है।
इस बीच, अमेज़न प्लेटफॉर्म पर चल रही 'ब्लैक फ्राइडे सेल' में सैमसंग पर भी छूट दे रहा है। यह सेल 28 नवंबर तक लाइव है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Amazon Fab Phones Fest: Amazon India will start the Fab Phones Fest sale on 26 November. The e-commerce site will be offering some tempting offers and discounts on smartphone brands including Samsung, OnePlus, iQOO and Xiaomi. The Fab Phones Fest will end on November 29.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X