Amazon Freedom Sale 2020 का आज आखिरी दिन, जल्दी करें खरीदारी
Amazon Freedom Sale का आज आखिरी दिन है। इस सेल की शुरुआत 8 अगस्त को हुई थी और आज यानि 11 अगस्त को इस सेल का आखिरी दिन है। इस सेल में काफी सारे चीजों पर अच्छा-खासा डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप पिछले दो दिनों में इस सेल का फायदा नहीं उठा पाएं हैं तो आपके पास आज का दिन बचा हुआ है। आज रात के 11 बजकर 59 मिनट तक आप सेल में किसी भी सामान को खरीद सकते हैं।
अमेज़न फ्रीडम सेल की शुरुआत
स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर अमेज़न कंपनी ने Amazon Freedom Sale 2020 की शुरुआत की है। इस सेल का फायदा सभी यूज़र्स उठा सकते हैं। आपको बता दें कि पिछले दो दिन से जो प्राइम सेल चल रही थी उसका फायदा सिर्फ प्राइम मेंबर्स ही उठा सकते थे लेकिन इस सेल का फायदा प्राइम मेंबर्स के अलावा बाकी सभी मेंबर्स भी उठा सकते हैं।
10% का मिलेगा डिस्काउंट
इस सेल के लिए अमेज़न कंपनी ने एसबीआई बैंक से साझेदारी की है। इस बैंक के कार्ड से खरीदारी करने पर यूज़र्स को 10% का डिस्काउंट मिलेगा और उसमें अधिकतम छूट की राशि 1500 रुपए की है। इस सेल के दौरान यूज़र्स स्मार्टफोन के साथ-साथ बाकी सामान जैसे टीवी, लैपटॉप, फैशन, फर्नीचर भी डिस्काउंट ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं।
Echo Dot 3rd Generations
स्मार्टफोन के अलावा किसी दूसरे प्रॉडक्ट्स पर मिलने वाले डिस्काउंट और ऑफर्स की बात करें तो Echo Dot 3rd Generations पर भी ऑफर मिल रहा है। इसकी एमआरपी 5,499 रुपए है लेकिन आप इस प्रॉडक्ट को इस सेल में सिर्फ 3,599 रुपए में खरीद सकते हैं। इस तरह से इस फोन में आपको 1,900 रुपए का फायदा होगा।
Jabra Elite 65T
इस ट्रू वायरलेस ईयरबड्स को भी कंपनी ने अच्छे-खासे डिस्काउंट के साथ पेश किया है। इस ईयरबड्स को 6,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। लिहाजा इस प्रॉडक्ट पर भी अमेज़न कंपनी अपने इस सेल अमेज़न फ्रीडम सेल में काफी डिस्काउंट दे रहे हैं।
आज रात तक मिलेगा डिस्काउंट
इन दोनों चीजों के अलावा भी बहुत सारे स्मार्टफोन्स और बाकी के सामानों पर इस अमेज़न फ्रीडम सेल में बहुत सारी चीजों पर डिस्काउंट और कैशबैक का ऑफर दिया जा रहा है। आप इस सभी ऑफर्स और डिस्काउंट का फायदा आज रात के अंतिम मिनट तक उठा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








