आधी कीमत पर मिल रहा है, LG V20 स्मार्टफोन !
एलजी के प्रीमियम कैटेगरी के स्मार्टफोन LG V20 की कीमतों में आश्चर्यजनक रूप से भारी गिरावट आ गई है। इस पर 28,580 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है।
अगर आप इन दिनों कोई स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, लेकिन कीमत की वजह से आप उसे नहीं ले पा रहे हैं, तो देर मत कीजिए और अभी अपने लिए एक शानदार फीचर्स वाला एक खूबसूरत से मोबाइल ले लीजिए। आप सोच रहे होंगे कि इन दिनों ऐसा क्या है, तो हम आपको बता दें कि इस समय लगभग सभी ई-कॉमर्स साइट स्मार्टफोन पर काफी डिस्काउंट दे रही हैं।

ई-कॉमर्स साइट अमेजन इस समय एलजी के प्रीमियम श्रेणी के स्मार्टफोन LG V20 स्मार्टफोन पर काफी भारी डिस्काउंट दे रही है। LG V20 की भारत में कीमत 60,000 रुपए है। यह स्मार्टफोन फिलहाल अमेजन पर 31,420 रुपए में उपलब्ध है, यानि कि इस पर 28,580 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है।
यह डिस्काउंट पिंक कलर वैरिएंट पर है। वहीं टाइटन वैरिएंट पर 26,180 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। जिसके बाद इसकी कीमत 33820 रुपए हो गई है। इसके अलावा सिल्वर कलर वैरिएंट पर 26,080 रुपए का डिस्काउंट है, जिसके बाद यह 33,920 रुपए में उपलब्ध है।
अगर एलजी वी20 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें ड्यूल डिस्प्ले की खूबी के साथ 5.7 इंच का क्वांटम डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें क्वाड कोर स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर मिलेगा। यह फोन 4GB रैम से लैस है, इसकी इंटरनल स्टोरेज 64GB की है। यूजर चाहे तो माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से इसे 2TB तक बढ़ा सकता है। LG V20 पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें एंड्रॉयड 7.0 नोगट ऑपरेटिंग सिस्टम पहले से इंस्टॉल रूप में दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications