Oh Dear! सिर्फ 2 दिन बाद होगी ऑफर्स की बरसात, Amazon पर सस्ते मिलेंगे मोबाइल
31 जुलाई दोपहर 12 बजे से Amazon पर ऑफर्स की बरसात होने वाली है। कंपनी ने अपनी एनुअल Amazon Great Freedom Festival sale का एलान कर दिया है। सेल में SBI बैंक कार्ड यूजर्स को तगड़े डिस्काउंट मिलेंगे।
साथ में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज पर 80% तक डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। अमेजन पर सेल के लिए डेडीकेटेड पोस्टर लाइव हो चुका है।

अमेजन ग्रेट फ्रीडम सेल की डेट
यह सेल 31 जुलाई 2025 को दोपहर 12 बजे शुरू होगी और कई दिनों तक रोटेटिंग डील्स और नए लॉन्च के साथ चलेगी। पिछले वर्जन की तरह ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल 8 अगस्त तक चलने की उम्मीद है, हालांकि बैनर में इसकी लास्ट डेट नहीं बताई गई है। इस सेल में सीमित समय के लिए लाइटनिंग डील्स और दिन-प्रतिदिन छूट शामिल हैं।
प्राइम मेंबर्स के लिए अर्ली एक्सेस
अमेजन प्राइम मेंबर्स को 31 जुलाई को दोपहर 12 बजे से 12 घंटे की अर्ली एक्सेस मिलेगी। इससे सब्सक्राइबर्स को सीमित स्टॉक वाले डील्स और एक्सक्लूसिव ऑफर का लाभ उठाने का मौका मिलेगा, इससे पहले कि वे सभी यूजर्स के लिए लाइव हो जाएं।
डील्स
- द ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल में कई कैटेगरी पर छूट मिलेगी।
- फैशन, घरेलू और रसोई के सामान पर 80% तक की छूट
- मोबाइल और एक्सेसरीज़ 6,999 रुपये से शुरू
- इलेक्ट्रॉनिक्स और स्मार्ट डिवाइस पर 75% तक की छूट
- एक्सचेंज ऑफर और बैंक छूट के साथ टीवी और अप्लायंसेज
- अमेजन बाजार सेक्शन में चुनिंदा चुनिंदा प्रोडक्ट केवल 99 रुपये से शुरू
SBI क्रेडिट कार्ड और EMI यूजर्स को अतिरिक्त 10% इंस्टेंट छूट मिलेगी। अन्य लाभों में नो-कॉस्ट ईएमआई, एक्सचेंज ऑफर और कूपन-बेस्ड बचत शामिल हैं।
इनाम जीतने का भी मौका
चेकआउट प्रक्रिया को फास्ट करने के लिए यूजर्स को सेल शुरू होने से पहले अपने एड्रेस सेव करने, कार्ड पर ऑनलाइन पेमेंट इनेबल करने और कार्ड की जानकारी सेफ रखने में इनाम जीतने का भी मौका मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








