Home
News

टॉप 5 डील: Amazon दे रहा भर-भर के ऑफर्स, iPhone 16e से लेकर Galaxy S24 Ultra तक पर बंपर डिस्काउंट

अमेजन ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल 2025 (Amazon Great Freedom Festival sale 2025) की शुरुआत आज रात 12 बजे से प्राइम मेंबर्स के लिए हो चुकी है। सेल में स्मार्टफोन समेत तमाम होम अप्लायंसेज पर धमाकेदार छूट मिल रही है।

बाकी लोगों के लिए अमेजन की एनुअल सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो रही है। यहां हम 5 ऐसे फोन्स के बारे में बताने वाले हैं, जो सेल में बहुत सस्ते मिल रहे हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेस...

iPhone 16e से लेकर Galaxy S24 Ultra तक पर बंपर डिस्काउंट

iPhone 16e: 48,999 रुपये में उपलब्ध

Apple iPhone 16e पर भारी छूट मिल रही है और यह फिलहाल 49,999 रुपये से कम कीमत पर उपलब्ध है। इसके अलावा, खरीदार क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी पा सकते हैं। यह एपल का सबसे अफोर्डेबल आईफोन है। इसको कुछ दिन पहले ही कंपनी ने लॉन्च किया है। इसमें एपल का पावरफुल A18 प्रोसेसर दिया गया है।

Samsung Galaxy S24 Ultra 75,999 रुपये में उपलब्ध

Galaxy S24 Ultra की कीमत 80,000 रुपये से नीचे आ गई है और यह अब 79,999 रुपये में मिल रहा है। इतना ही नहीं, Amazon Pay ICICI बैंक कार्ड पर 3,999 रुपये की अतिरिक्त छूट भी मिल रही है। इस फ्लैगशिप फोन को भी आप अच्छे ऑफर्स में खरीद सकते हैं।

iQOO Neo 10R 5G: 24,999 रुपये में उपलब्ध

iQOO Neo 10R सेल के दौरान 24,999 रुपये में उपलब्ध है। इसमें 2,000 रुपये का कूपन भी शामिल है जो प्रोडक्ट की लिस्टिंग पेज पर उपलब्ध है।

OnePlus 13R: 37,999 रुपये में उपलब्ध

OnePlus 13R पर 11% की छूट मिल रही है और यह अब 39,999 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा, Amazon Pay कार्ड पर 2,000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक भी मिल रहा है।

Infinix Note 50s 5G+: 13,999 रुपये में उपलब्ध

यह फोन 14,999 रुपये में उपलब्ध है जिसमें 25% की फ्लैट छूट शामिल है। इसके अलावा, क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी प्राप्त की जा सकती है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X