शुरु हो गई है Amazon और Flipkart Sale, इन प्रॉडक्ट पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट
हाल ही Amazon Prime Day Sale की समाप्ति के बाद अब अमेजन ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल का आयोजन भी जल्द ही किया जाने वाला है और इसकी तारीख का खुलासा भी कर दिया गया है। हालांकि साथ में उसी दिन Flipkart Big Saving Days सेल भी शुरू होगी। दोनों ही सेल 5 अगस्त को शुरू होंगी और 9 अगस्त तक जारी रहेगी।

जानें Amazon Great Freedom Festival Sale के बारे में
अमेज़न अपनी ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स पर भारी डिस्काउंट के साथ लोगों को प्रॉडक्ट खरीदने का मौका देगा। इसमें कस्टमर्स को मोबाइल और एक्सेसरीज पर 40 प्रतिशत तक, इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज पर 60 प्रतिशत तक और शाओमी जैसी दूसरी कई टीवी और अप्लायंसेज पर 55 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। जबकि अगर कोई हेडफोन या स्पीकर खरीदता है, तो उन्हें 60 प्रतिशत तक की छूट मिलने वाली है।
इसके अलावा इस सेल में जो लोग कैमरा या कैमरे की एक्सेसरीज खरीदना चाहते है, उन्हें भी 60 प्रतिशत तक की छूट मिलने की उम्मीद है। साथ ही विभिन्न क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड पर लोगों को इंसटेंट डिस्काउंट मिलेगा। इस सेल में कई ब्राण्डों के मोबाइल फोन उपलब्ध होंगे, जिसे आप भारी छूट के साथ खरीद सकते हैं।
फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल की जानकारी
वहीं अगर Flipkart Big Saving Days Sale की बात करें, तो जिनके पास एक्सिस बैंक कार्ड और ICICI बैंक का क्रेडिट कार्ड हैं, उन्हें इलेक्ट्रॉनिक्स पर 10 प्रतिशत का इंसटेंट डिस्काउंट मिलेगा। फ्लिपकार्ट की इस सेल में भी इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज पर अमेजन से ज्यादा लगभग 80 प्रतिशत तक की छूट मिलने वाली है। जबकि टीवी और अप्लायंसेज पर 75 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा।
इन मोबाइल को खरीद पाएंगे भारी डिस्काउंट में
Flipkart ने सेल से पहले ही कुछ डील्स के बारे में जानकारी दी है। इसमें Asus ROG Phone 3, जो एक गेमिंग स्मार्टफोन है, और जिसकी ओरिजिनल कीमत 46,999 रुपए है लेकिन अब सेल में 39,999 रुपये में बिकेगा। यानि बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है।
साथ ही फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज़ सेल के दौरान Xiaomi की Mi 10T सीरीज़, Motorola Razr, Moto G40 Fusion, Motorola Moto G60, Infinix Hot 10S जैसे कई स्मार्टफोन को कस्टमर्स बम्पर लूट डिस्काउंट के साथ खरीद पाएंगे। साथ ही फ्लिपकार्ट की इस सेल के दौरान सुबह 12 बजे, सुबह 8 बजे और शाम 4 बजे "क्रेज़ी डील्स" का भी आयोजन किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








