Home
News

Amazon Great Freedom Festival Sale की घोषणा, आधी से कम कीमत में खरीदें ये महंगे डिवाइस

अमेजन इंडिया ने अमेजन प्राइम डे सेल के सिर्फ 1 सप्ताह बाद Amazon Great Freedom Festival Sale की घोषणा भी कर दी हैं। इस सेल में भी आप भारी डिस्काउंट के साथ नए-नए स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, और अन्य डिवाइस खरीद सकेंगे। अमेजन ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल जो 6 से 10 अगस्त तक चलने वाली हैं और इसमें आपको बम्पर डिस्काउंट के साथ प्रोडक्ट्स खरीदने का मौका मिलेगा। तो आइये आपको इस सेल में किन डिवाइसों पर कितनी छूट मिलेगी उसके बारे में बताते हैं।

Amazon Great Freedom Festival Sale: आधी कीमत में खरीदें ये डिवाइस

Amazon Great Freedom Festival Sale की घोषणा

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया है कि अमेजन ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल (Amazon Great Freedom Festival Sale) जो 6 से 10 अगस्त तक आयोजित की जाने वाली हैं। इस सेल में न केवल स्मार्टफोन सस्ते मिलेंगे बल्कि अन्य डिवाइस भी कम कीमत में उपलब्ध कराये जाएँगे।

इस सेल के दौरान कई नए लॉन्च किए गए स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी भी उपलब्ध होंगे जिन्हें आप डिस्काउंट रेट में घर मँगवा सकते हैं।

स्मार्टफोन और एक्सेसरीज़ मिलेंगे 40 प्रतिशत की छूट पर

Amazon Great Freedom Festival Sale की सेल में आप स्मार्टफोन को 40 प्रतिशत तक की भारी छूट के साथ खरीद पाएंगे। इसमें ऐपल से लेकर सैमसंग और वनप्लस, Redmi और रियलमी इत्यादि ब्रांडों के स्मार्टफोन उपलब्ध होंगे।

साथ ही बजट स्मार्टफोन 6599 रुपए की शुरुआती कीमत पर मिलेंगे। साथ ही आप मोबाइल एक्सेसरीज़ भी छूट पर खरीद पाएंगे।

लैपटॉप पर मिलेगा 40 हजार रुपए तक का डिस्काउंट

वहीं, Amazon Great Freedom Festival Sale में आप नया लैपटॉप 40 हजार रुपए की छूट के साथ खरीद सकते हैं। तो टैबलेट पर 45% की छूट मिलेगी।

स्मार्ट वॉच पर 70% और हेडफोन पर 75% की छूट मिलेगी

Amazon Great Freedom Festival Sale: आधी कीमत में खरीदें ये डिवाइस

यदि आप नया हेडफोन या नई स्मार्ट वॉच खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो इस Amazon Great Freedom Festival Sale में आपको वो काफी कम कीमत में मिल जाएगी। हेडफोन पर 75 प्रतिशत और स्मार्ट वॉच 70% की छूट पर खरीद पाएंगे।

इसी तरह आप Alexa, Fire TV और किंडल को 45 प्रतिशत के डिस्काउंट के साथ अपने घर मँगवा सकते हैं, जो कि एक अच्छी डील साबित हो सकती हैं।

लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्‍यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Amazon has announced the Amazon Great Freedom Festival Sale, just 1 week after the Amazon Prime Day sale.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X