Home
News

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी 4 अक्टूबर से शुरू, मिलेंगे भारी डिस्काउंट में प्रॉडक्ट

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2021 (Amazon Great Indian Festival 2021) की तारीख सामने आ चुकी है और यह 4 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है और प्राइम मेंबर्स इस सेल में शॉपिंग कर सकेंगे। अमेजन इंडिया का कहना है कि इस साल की वार्षिक प्री-दिवाली बिक्री में 75,000 से अधिक लोकल शॉप्स भाग लेने जा रही हैं।

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी 4 अक्टूबर से शुरू, मिलेंगे भारी डिस्काउंट में प्रॉडक्ट

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2021 होगी 4 अक्टूबर से शुरू

हर प्राइम यूजर्स को Amazon की सबसे बड़ी सेल अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2021 जो 4 अक्टूबर को शुरू होने जा रही है। इस सेल में प्राइम यूजर्स कई सारे मोबाइल फोन, टीवी, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रोनिक गैजेट पर भारी छूट के साथ खरीद सकेंगे। हालांकि इसी दौरान फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल भी शुरू होने जा रही है जो 7 अक्टूबर को शुरू होगी और 12 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है।

अब हिन्दी में वॉइस सपोर्ट के साथ कर सकेंगे शॉपिंग

जैसा कि आपको बता दें कि बीते दिनों अमेजन ने बंगाली और मराठी भाषा को भी अपनी साइट और ऐप में जोड़ दिया है ताकि इन भाषाओं के यूजर्स भी अपनी पसंद के अनुसार शॉपिंग कर सकेंगे। इस प्रकार अब भारत में इन अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ दो नई भाषाओं के बंगाली और मराठी में भी शॉपिंग कर सकते हैं। जबकि कंपनी ने अपने एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट के जरिए शॉपिंग के लिए हिंदी भाषा का सपोर्ट भी जोड़ दिया है।

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल से 2021 में अभी तक डील्स और ऑफर की घोषणा नहीं की है लेकिन कहा जा रहा है कि इस सेल में एचडीएफसी बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड और EMI लेनदेन पर 10 प्रतिशत की इंसटेंट छूट, डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर नो-कॉस्ट ईएमआई होगी। साथ ही अमेजन अपने खुद के प्रॉडक्ट इको, फायर टीवी और किंडल डिवाइस जैसे प्रोडक्टस पर भी सेल में भारी डिस्काउंट दे सकती है।

इन ब्रांडों पर मिलेगा डिस्काउंट

साथ ही कंपनी का कहना है कि इस ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Samsung, OnePlus, Xiaomi, Sony जैसे स्मार्टफोन पर डिस्काउंट देगी। तो अन्य ब्राण्डों boAt, Lenovo, HP Asus, Fossil जैसे ब्रांडों के 1000 से अधिक नए प्रॉडक्ट पर डिस्काउंट दिया जाएगा। लेकिन हर बार की तरह अमेजन सेल के साथ फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल भी शुरू होने जा रही है और कड़ी टक्कर देगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Amazon Great Indian Festival 2021 will start from October 4, will get products at huge discounts
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X