Amazon Great Indian Festival: ये हैं 15,000 रुपये से कम कीमत वाले 5 बेहतरीन स्मार्टफोन
अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल (Amazon Great Indian Festival sale 2022) करीब है और 23 सितंबर, 2022 को लाइव होने वाली है। सेल के दौरान, विभिन्न श्रेणियों के प्रोडक्ट कई कार्ड और बैंक ऑफ़र के साथ रियायती मूल्य पर उपलब्ध होंगे। इस फेस्टिव सीजन में आप इस सेल के रोमांचक डील्स के साथ शानदार बचत कर सकते हैं और अपने गैजेट्स, घर के लुक्स, अप्लायंसेज आदि को अपग्रेड कर सकते हैं।अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल कई प्रोडक्ट पर बड़ी छूट लाने के लिए तैयार है। सेल के दौरान 15000 रुपये के बजट के तहत 5 सबसे बढ़िया स्मार्टफोन का एक सेट लेकर आए हैं।
Realme Narzo 50i
हाल ही में लॉन्च Realme Narzo 50i 6799 रुपये (एमआरपी: 7999 रुपये) में उपलब्ध होगा। हैंडसेट में 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है और यह 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है जिसे 256 जीबी तक और बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन 8MP प्राइमरी कैमराऔर 5MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है। फोन में 5,000 एमएएच बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है।
Samsung Galaxy M32
हैंडसेट की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये थी लेकिन यह 11,499 रुपये में उपलब्ध है। हैंडसेट 6.4-इंच सुपर AMOLED FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है और यह MediaTek Helio G80 Octa Core प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन 4GB रैम पर चलता है और 64GB ऑनबोर्ड मेमोरी के साथ आता है जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। रियर पैनल 64MP+8MP+2MP+2MP क्वाड कैमरा सेटअप और 20MP (F2.2) फ्रंट कैमरा के साथ आता है। हैंडसेट में 6,000 एमएएच की बैटरी है और यह एंड्रॉइड v11.0 पर चलता है।
Oppo A54
14990 रुपये की कीमत वाला यह हैंडसेट 10,990 रुपये में उपलब्ध होगा। हैंडसेट में साइड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 6.51 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है और यह ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर से लैस है। ओप्पो ए54 एक 13 एमपी क्वाड कैमरा (13 एमपी मेन + 2 एमपी मैक्रो + 2 एमपी बोकेह लेंस) और 16 एमपी फ्रंट कैमरा के साथ आता है। स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच लिथियम पॉलीमर बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन 4GB रैम पर चलता है और इसमें 64GB इंटरनल स्टोरेज है जिसे 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट करता है और एंड्रॉइड 10 ओएस पर आधारित कलर ओएस 7.2 पर चलता है।
iQOO Z6 Lite 5G
15,999 रुपये की कीमत पर, डिवाइस को 13999 रुपये में खरीदा जा सकता है। दुनिया का पहला स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 प्रोसेसर होने का दावा किया गया है, और यह एफएचडी + डिस्प्ले के साथ आता है। स्मार्टफोन में 50MP का आई ऑटोफोकस प्राइमरी कैमरा और पीछे के छोर पर 2MP का सेकेंडरी कैमरा है। स्मार्टफोन 8MP सेल्फी कैमरा के साथ आता है। हैंडसेट 4GB रैम पर चलेगा और Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित Funtouch OS 12 को सपोर्ट करेगा। डिवाइस 64GB स्टोरेज के साथ आता है जिसे आगे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है।
Redmi 9 Active
10,999 रुपये की कीमत वाला यह स्मार्टफोन सेल में 8,999 रुपये में उपलब्ध होगा और इसमें ऑक्टा-कोर हेलियो जी35 प्रोसेसर, 6.53 इंच का एचडी+ डिस्प्ले, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज होगा जिसे आगे बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन 13MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा AI पोर्ट्रेट और 5MP फ्रंट कैमराके साथ है। स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications