अमेजन सेल में स्मार्टफोन पर मिल रहा है 40% डिस्काउंट
ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन ने एक बार फिर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का आयोजन किया है। ये सेल 14 से 17 अक्टूबर तक चलेगी। अमेजन की इस सेल में स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप तक सभी इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर फ्लेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी कैशबैक और एसबीआई बैंक के ग्राहकों को एक्स्ट्रा डिस्काउंट दे रही है। आइए जानते हैं अमेनज सेल में इन ऑफर्स के बारे में।

अमेजन पे ऐप डील- कंपनी ने अमेजन पे ऐप का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए खास डील और ऑफर्स पेश किए हैं। अमेजन पे ऐप यूजर्स के लिए रात 8 बजे से Golden Hours Deals आयोजित की जाएगी। इसमें धनतेरस ऑफर्स, ब्लॉकबस्टर्स डील्स और 499 रुपए की डील शामिल होंगी।
फ्लेट डिस्काउंट डील- अमेजन की ये सेल में मोबाइल, स्पीकर, टीवी, लैपटॉप हेडफोन और स्मार्टफोन एक्सेसरीज पर कई बंपर ऑफर्स दिए जा रहे हैं। अगर आप स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि अमेजन पर हैंडसेट पर 40 परसेंट का डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही मोबाइल एक्सेसरी पर 80 परसेंट तक का डिस्काउंड दिया जा रहा है। इसके अलावा टीवी पर 40 परसेंट तक, लैपटॉप पर 20 परसेंट और हेडफोन, स्पीकर पर 60 परसेंट तक डिस्काउंट मिलेगा।
अन्य ऑफर्स- कंपनी अन्य ऑफर्स में अगर ग्राहक एसबीआई बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान करते हैं, तो उन्हें 10 परसेंट का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा अमेजन पे के जरिए भुगतान करने पर ग्राहक को 500 रुपए तक का कैशबैक दिया जाएगा। वहीं अगर आप 30,000 रुपए से ज्यादा के प्रॉडक्ट की खरीदारी करते हैं, तो कंपनी आपको नो-कॉस्ट ऑन ईएमआई ऑप्शन भी देगी।


Click it and Unblock the Notifications








