Amazon Great Indian Festival Sale की 10 अक्टूबर से होगी शुरूआत, पहले ही जान लें सभी ऑफर्स
Amazon Great Indian Festival Sale 2023: फेस्टिव सीजन को देखते हुए अमेजन ने ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2023 का ऐलान कर दिया है। जो अगले महीने के 10 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। इसके तहत अमेजन अपने ग्राहकों को कई ऑफर्स और डिस्काउंट देने वाला है। जिसमें इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंसेज, फैशन, होम डेकोर , स्मार्टफोन्स के साथ कई अन्य प्रोडक्ट को शामिल किया गया है। तो आइए आपको इस सेल में मिलने वाले सभी ऑफर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
इन ग्राहकों को मिलेगा स्पेशल तोहफा
अमेजन के फेस्टिवल सेल में प्राइम मेंबर्स को खास तोहफा मिलेगा। जिसके तहत यह ग्राहक इस सेल का लाभ 24 घंटे पहले ही ले सकेंगे। इनके लिए यह सेल एक दिन पहले ही लाइव कर दी जाएगी। इसके साथ ही वनडे डिलीवरी का भी ऑप्शन इनके लिए उपलब्ध होगा।

इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगी बंपर छूट
Amazon पेज पर Samsung Galaxy S23 FE, OnePlus Nord CE 3 5G , Realme Narzo 60x 5G , iQOO Z7 Pro 5G और न्यूली लॉन्च Honor 90 5G पर भी छूट की जानकारी मिली है। इसके अलावा लैपटॉप, स्मार्टवॉच और हेडफोन से संबंधित डील पर 75 फीसदी तक की छूट मिल सकती है। वहीं स्मार्ट टीवी और अप्लायंसेज पर भी 75 प्रतिशत तक छूट मिलने की संभावना है। एलेक्सा-पॉवर्ड डिवाइस, फायर टीवी और किंडल को ग्राहक 55 प्रतिशत तक की छूट के साथ घर ला सकेंगे।
Amazon Great Indian Festival Sale सेल में लाखों प्रोडक्ट्स को शामिल किया गया है, जिसपर ऑफर दिए जाएंगे। इसके तहत आप स्मार्टफोन , आईफोन, टेलीविजन, स्मार्ट टीवी, प्रोजेक्टर हेल्थ फिटनेस से जुड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट, कपड़े, जूते, वाटर हीटर, रूम हीटर, टैबलेट, एक्सेसरीज, होम अप्लायंसेज, किचन अप्लायंसेज, लैपटॉप, ब्लूटूथ स्पीकर, हेडफोन, जुड़े प्रोडक्ट, होम डेकोर प्रोडक्ट, एलईडी बल्ब, दिवाली लाइट्स, खिलौने, अलेक्सा डिवाइस, स्मार्टवॉच सहित कई अन्य प्रोडक्ट्स को छूट के साथ खरीद सकेंगे।
SBI कार्ड होल्डर को मिलेगा बंपर डिस्काउंट
अमेजन सेल में अगर ग्राहक SBI कार्ड से खरीदारी करता है, तो उसे एक्स्ट्रा डिस्काउंट का लाभ मिलेगा। वह एसबीआई के डेबिट या क्रेडिट कार्ड की मदद से शॉपिंग करके 10% तक के इंस्टेंट डिस्काउंट का भी लाभ ले सकेगा।


Click it and Unblock the Notifications