Amazon Great Indian Festival Sale 2024 की घोषणा, जानें डील, ऑफर्स
मोस्ट अवेटेड सेल Amazon Great Indian Festival Sale 2024 की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, जो दिवाली और आगामी त्यौहारी सीजन के लिए बिल्कुल परफेक्स समय पर है।
सेल का ऐलान करते हुए Amazon ने डिटेल में जानकारी भी शेयर साझा की है, जिसमें प्रोडक्ट्स की एक बड़ी सीरीज पर डील दिखाए गए हैं। इस सेल के तहत ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर घरेलू आवश्यक वस्तुओं तक बंपर छूट ऑफर किए जाएंगे। तो आइए आपको आगे Amazon Great Indian Festival Sale 2024 के डिटेल्स बताते हैं।

Amazon Great Indian Festival सेल ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज़ 2024 सेल के साथ ही शुरू होगी, जो प्लस मेंबर्स के लिए 26 सितंबर को लाइव होने की संभावना है। यह 27 सितंबर से सभी ग्राहकों के लिए शुरू हो जाएगी। हालांकि, फ्लिपकार्ट ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।
Amazon Great Indian Festival Sale ऑफर- बिक्री के दौरान कुछ चुनिंदा वस्तुओं पर 80% तक की छूट दी जा सकती है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू प्रोडक्ट्स से लेकर किराने का सामान, किताबें और डिजिटल सामान शामिल है। छूट के साथ प्रमुख बैंकों के विशेष ऑफर के माध्यम से अन्य बचत भी किया जा सकता है।
यह सेल त्यौहारी खरीदारी का अधिकतम लाभ उठाने का सही अवसर है। बता दें, इस सेल के तहत SBI क्रेडिट कार्डधारकों को 10% तत्काल छूट मिलेगी और ग्राहक नो-कॉस्ट EMI, एक्सचेंज डील और Amazon Pay Later ऑप्शन जैसे अन्य आकर्षक ऑफर का लाभ भी मिल सकता हैं, जिसकी मदद से वह ज्यादा बचत कर सकते हैं।
डील और छूट - मोबाइल फोन्स, लैपटॉप, स्मार्टवॉच और स्मार्ट टीवी जैसे गैजेट पर 50% तक की छूट मिलेगी। सेल में लेटेस्ट Galaxy S23 Ultra 5G, Galaxy M35 5G, Galaxy M15 5G और कई अन्य पर बड़ी छूट मिलने की उम्मीद की जा रही है।
कई तरह के घरेलू गैजेट पर 70% तक की छूट, Amazon Alexa और Fire TV Stick पर रिकॉर्ड-कम कीमतों पर खरीदारी कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि, हाल ही में लॉन्च किए गए iPhone 16 और पिछले मॉडल की कीमतों में सेल के दौरान कटौती की जाएगी, जबकि Galaxy Z Flip और अन्य S सीरीज स्मार्टफोन पर भी भारी छूट मिलने की उम्मीद है।
घरेलू प्रोडक्ट्स पर 75% तक की छूट, रसोई और बाहरी जरूरी सामान पर 50% की छूट, खिलौने पर 70% तक की छूट, फैशन और लाइफस्टाइल के सामान को 80% तक की छूट के साथ उपलब्ध कराया जा सकता है। वहीं किताबों और मनोरंजन के सामान को 60% तक की छूट के साथ खरीदने का मौका मिल सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








