Amazon Great Indian Festival Sale 2024: Oneplus समेत इन फोन्स को 20 हजार से भी कम में खरीदने का मौका
Amazon Great Indian Festival Sale 2024: मोस्टअवेटेड सेल अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल एक दिन पहले ही प्राइम मेंबर्स (Prime members) के लिए आज से शुरू हो चुकी है। जबकि, सभी के लिए आज रात 12 बजे से यह सेल लाइव होगी। इस सेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन्स सहित कई इलेक्ट्रॉनिक्स पर बंपर छूट दिया जा रहा है।
जिसमें लैपटॉप, टैबलेट से लेकर स्मार्ट टीवी और ईयरबड्स समेत अन्य गैजेट्स शामिल हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में सेल के दौरान मिलने बेस्ट डील में मिलने वाले कुछ स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप 20,000 रुपये से भी कम दाम में अपने घर ला सकेंगे।

आपको बता दें, सेल के तहत स्मार्टफोन्स की कीमतों पर डिस्काउंट के साथ ही ग्राहकों को SBI बैंक के क्रेडिट या फिर डेबिट कार्ड के साथ ही Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक भी दिया जा रहा है।
इतना ही नहीं इस सेल में एक्सचेंज ऑफर का भी ग्राहकों को लाभ दिया जा रहा है। जिससे आप इस सेल में अन्य छूट ले सकेंगे। साथ ही कुछ चुनिंदा बैंक पर No Cost EMI ऑप्शन उपलब्ध कराया गया है।
स्मार्टफोन्स पर डील
OnePlus Nord CE4 Lite 5G - सेल में OnePlus के इस फोन को आप भारी भरकम डिस्काउंट के साथ खरीद सकेंगे। इसके साथ ही iQOO Z9 5G के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट को भी कीमत से कम दाम में बेचा जाएगा। वैसे तो इसकी कीमत 18,499 रुपये है, लेकिन सभी ऑफर्स के साथ इसकी प्रभावी कीमत कम हो जाएगी।
Redmi Note 13 5G के 12GB/ 256GB स्टोरेज वेरिएंट जिसे 18,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके भी कम कीमत में घर ला सकेंगे। इसके अलावा आप Poco X6 5G के12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट जिसकी कीमत 18,999 रुपये है। इसे भी बैंक ऑफर्स के साथ कम दाम में खरीद सकेंगे।
Samsung Galaxy M55s 5G के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट को अमेजन के इस सेल में 20 हजार से भी कम कीमत में खरीदा जा सकेगा। इतना ही नहीं iQOO Z9s 5G के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट जिसकी कीमत 19,998 रुपये है। इसे डिस्काउंट के साथ काफी किफायती दाम में खरीदा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








