Amazon Great Indian Festival सेल: iPhone 15 अब मात्र ₹46,000 में, जानिए ऑफर्स और फीचर्स
अगर आप लंबे समय से iPhone लेने की सोच रहे हैं लेकिन बजट की वजह से रुक गए थे, तो अब आपके लिए सुनहरा मौका है। Amazon Great Indian Festival सेल में iPhone 15 पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है।
यह स्मार्टफोन, जिसे साल 2023 में लॉन्च किया गया था, अपनी प्रीमियम क्वालिटी और फीचर्स के कारण अब भी ₹50,000 के अंदर का सबसे बेहतरीन विकल्प माना जा रहा है।

कितनी है नई कीमत?
iPhone 15 की लॉन्चिंग कीमत भारत में ₹69,900 रखी गई थी। लेकिन Amazon पर अब यह ₹46,999 में उपलब्ध है। इसके अलावा SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर अतिरिक्त ₹1,000 का डिस्काउंट मिलेगा। यानी इसकी इफेक्टिव कीमत घटकर ₹46,000 रह जाएगी। यह अब तक की सबसे कम कीमत है जिस पर iPhone 15 खरीदा जा सकता है।
सिर्फ इतना ही नहीं, Amazon का एक्सचेंज प्रोग्राम भी ग्राहकों के लिए बड़ा फायदा लेकर आया है। इसके तहत पुराना फोन बदलने पर ₹44,100 तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। वहीं, नो-कॉस्ट EMI की सुविधा के साथ इसे मात्र ₹2,279 प्रति माह की किश्तों में खरीदा जा सकता है।
दिलचस्प बात यह है कि जहां Amazon पर यह फोन ₹46,999 में उपलब्ध है, वहीं Croma जैसे रिटेलर्स पर इसकी कीमत अभी भी ₹59,900 है। यानी ऑनलाइन खरीदने पर ग्राहक को करीब ₹14,000 तक की अतिरिक्त बचत होगी।
iPhone 15 के स्पेसिफिकेशन
iPhone 15 में 6.1-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक है। हालांकि इसका रिफ्रेश रेट 60Hz तक सीमित है। फोन में A16 Bionic चिपसेट मौजूद है जो इसे फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस देता है।
कैमरे की बात करें तो इसमें 48MP का मेन कैमरा और 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा है। बैटरी बैकअप की बात करें तो कंपनी का दावा है कि यह फोन 26 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकता है। इसके साथ ही इसमें IP68 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस रेटिंग भी मिलती है।
यह ऑफर अमेजन पर मिल रहा है। अगर आप अच्छी बचत करना चाहते हैं तो आपको इस मौके को लपक लेना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications