OnePlus 13s मिलेगा 48,000 रुपये से कम में, Amazon देगा शानदार मौका
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon अपनी Great Indian Festival Sale 23 सितंबर से शुरू करने जा रहा है। इस सेल में स्मार्टफोन समेत कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त छूट मिलेगी। कंपनी ने पहले ही कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन डील्स का खुलासा कर दिया है।
इनमें सबसे आकर्षक ऑफर्स में से एक है OnePlus 13s, जो खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो कॉम्पैक्ट, हल्का और आसानी से हैंडल होने वाला फोन चाहते हैं लेकिन परफॉर्मेंस और बैटरी पर कोई समझौता नहीं करना चाहते। इस सेल के दौरान यह स्मार्टफोन 48,000 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध होगा। इस डील की पूरी डिटेल हम यहां बताने वाले हैं।

OnePlus 13s डील
भारत में OnePlus 13s की लॉन्चिंग कीमत 54,999 रुपये रखी गई थी। लेकिन Amazon Great Indian Festival सेल में यह स्मार्टफोन 47,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकेगा। यानी 6000 रुपये की शानदार छूट मिल रही है।
OnePlus 13s स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
डिस्प्ले: 6.32-इंच LTPO AMOLED, 120Hz डायनेमिक रिफ्रेश रेट, 460 ppi, Dolby Vision, HDR10+, HDR Vivid सपोर्ट, 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस।
प्रोसेसर: स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है।
स्टोरेज: 12GB LPDDR5X RAM, 256GB / 512GB UFS 4.0 स्टोरेज मिलती है।
बैटरी: फोन में 5,850mAh और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल रहा है।
रियर: 50MP Sony LYT-700 (OIS) + 50MP टेलीफोटो लेंस (2X ऑप्टिकल जूम)
फ्रंट: 32MP सेल्फी कैमरा
अन्य फीचर्स: Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC, डुअल-SIM, USB Type-C, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, IR रिमोट, जाइरोस्कोप, ई-कम्पास।
इस तरह OnePlus 13s इस त्योहारी सीजन में ग्राहकों के लिए एक प्रीमियम विकल्प साबित हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो फ्लैगशिप लेवल का कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं। त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए Amazon की यह पेशकश ग्राहकों के लिए शानदार मौका है। OnePlus 13s पर आकर्षक छूट न केवल फ्लैगशिप अनुभव को किफायती बनाती है, बल्कि हाई-परफॉर्मेंस और कॉम्पैक्ट डिजाइन चाहने वालों के लिए इसे बेहतरीन विकल्प भी साबित करती है। सेल शुरू होने के बाद इसकी डिमांड और बढ़ने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications