Amazon Great Indian Sale 2020 हुआ शुरू, 20 करोड़ से ज्यादा प्रॉडक्ट्स पर डिस्काउंट ऑफर्स
अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल 2020 की शुरुआत हो चुकी है। अगर आप अमेज़न के प्राइम मेंबर हैं तो आप इस सेल का फायदा उठा रह होंगे क्योंकि प्राइम मेंबर्स के लिए सेल 12 घंटे पहले यानि 18 जनवरी की दोपहर 12 बजे से ही शुरू हो गया था। हालांकि अगर आप इन 12 घंटे में अमेज़न की सेल का फायदा नहीं उठा पाएं हैं तो कोई बात नहीं।

अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल की शुरुआत
आप इस सेल का फायदा अभी भी उठा सकते हैं क्योंकि 19 जनवरी के शुरु होते ही यानि मध्यरात्रि 12 बजे से अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल 2020 की शुरुआत प्राइम मेंबर्स समेत तमाम ग्राहकों के लिए शुरू हो जाएगी। अगले तीन दिनों तक यानि 22 जनवरी के रात 11:59 मिनट तक सभी यूज़र्स इस सेल का फायदा उठा सकते हैं।
हर सामान पर ऑफर्स
इस सेल के बारे में हमने आपको पहले भी बताया था। हालांकि अगर आप इस सेल के बारे में विस्तार से जानना चाहते हो तो इस लिंक को क्लिक करके जान सकते हो। हम अपने इस आर्टिकल में भी कुछ सेल ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं। इस सेल में स्मार्टफोन के अलावा भी लगभग सभी इलेक्ट्रोनिक आइटम्स, घरेलू समान समेत कई प्रॉडक्ट्स पर छूट मिलेगी। अमेज़न ने इस सेल के लिए कहा है कि इस सेल में यूज़र्स को 100 से ज्यादा कैटेगरी में 20 करोड़ से ज्यादा प्रॉडक्ट्स पर डिस्काउंट मिलेगा।
इस सेल के दौरान अगर आपके पास एसबीआई क्रेडिट कार्ड है, तो आप कुछ अतिरिक्त फायदा भी उठा सकते हैं। एसबीआई क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर यूज़र्स को 10% का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा अगर यूज़र्स एसबीआई क्रेडिट कार्ड के जरिए ही इएमआई पर भी सामान खरीदते हैं तो भी उन्हें 10% का डिस्काउंट ईएमआई पर भी दिया जाएगा। इसके साथ-साथ यूज़र्स इस सेल के दौरान नो कॉस्ट ईएमआई भी करवा सकते हैं।
45% तक का डिस्काउंट
Bajaj Finserv EMI card, Amazon Pay ICICI Credit card के साथ-साथ कुछ चुनिंदा डेबिट और क्रेडिट पर नो कॉस्ट ईएमआई का ऑफर दिया जा रहा है। अगर हम इस अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल में स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर्स और डिस्काउंट की बात करें तो अमेज़न ने इस सेल के बारे में कहा है कि वो इस सेल में सैमसंग, शाओमी, एप्पल, ओप्पो, वीवो और वनप्लस कंपनियों के फोन पर बेहद आकर्षित ऑफर्स पेश करने वाले हैं।
इसके अलावा अमेज़न ने अपने इस सेल के बारे में कहा है कि अमेज़न डिवाइसों पर यूज़र्स को 45% का डिस्काउंट ऑफर मिलेगा। अमेज़न डिवाइस की बात करें तो इसमें Echo range, Alexa, Kindle eReaders, FireTV Stick जैसे कई प्रॉडक्ट्स शामिल हैं। इन सभी अमेज़न के डिवाइस पर यूज़र्स को 45% तक का ऑफ दिया जाएगा। इन सभी चीजों के अलावा अमेज़न ने हाल ही में Echo Input Portable Speaker लॉन्च किया था। अमेज़न के इस लेटेस्ट प्रॉडक्ट पर डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








