अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल का आज आखिरी दिन, जल्दी पढ़ें और हर चीज पर डिस्काउंट पाएं
आज अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल का आखिरी दिन है। इस सेल की शुरुआत 19 जनवरी से हुई थी और आज यानि 22 जनवरी के रात 11:59 मिनट तक चलेगी। अगर आपने अभी तक इस सेल का फायदा नहीं उठाया है तो अभी भी आपके पास लगभग 11 घंटे का वक्त है। आप इस सेल के जरिए किसी भी प्रॉडक्ट्स पर डिस्काउंट, कैशबैक, ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं।

20 करोड़ से ज्यादा प्रॉडक्टस पर डिस्काउंट
इस सेल में अमेज़न कंपनी 100 से ज्यादा कैटेगरी के 20 करोड़ से भी ज्यादा प्रॉडक्ट्स पर डिस्काउंट और ऑफर्स दे रही है। इस सेल के बारे में हमने आपको पहले भी बताया था। हालांकि अगर आप इस सेल के बारे में विस्तार से जानना चाहते हो तो इस लिंक को क्लिक करके जान सकते हो।
हम अपने इस आर्टिकल में भी कुछ सेल ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं। इस सेल में स्मार्टफोन के अलावा भी लगभग सभी इलेक्ट्रोनिक आइटम्स, घरेलू समान समेत कई प्रॉडक्ट्स पर छूट मिलेगी। अमेज़न ने इस सेल के लिए कहा है कि इस सेल में यूज़र्स को 100 से ज्यादा कैटेगरी में 20 करोड़ से ज्यादा प्रॉडक्ट्स पर डिस्काउंट मिलेगा।
अमेज़न सेल में ऑफर्स
इस सेल के दौरान अगर आपके पास एसबीआई क्रेडिट कार्ड है, तो आप कुछ अतिरिक्त फायदा भी उठा सकते हैं। एसबीआई क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर यूज़र्स को 10% का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा अगर यूज़र्स एसबीआई क्रेडिट कार्ड के जरिए ही इएमआई पर भी सामान खरीदते हैं तो भी उन्हें 10% का डिस्काउंट ईएमआई पर भी दिया जाएगा। इसके साथ-साथ यूज़र्स इस सेल के दौरान नो कॉस्ट ईएमआई भी करवा सकते हैं।
Bajaj Finserv EMI card, Amazon Pay ICICI Credit card के साथ-साथ कुछ चुनिंदा डेबिट और क्रेडिट पर नो कॉस्ट ईएमआई का ऑफर दिया जा रहा है। अगर हम इस अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल में स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर्स और डिस्काउंट की बात करें तो अमेज़न ने इस सेल के बारे में कहा है कि वो इस सेल में सैमसंग, शाओमी, एप्पल, ओप्पो, वीवो और वनप्लस कंपनियों के फोन पर बेहद आकर्षित ऑफर्स पेश करने वाले हैं।
45% तक का ऑफ
इसके अलावा अमेज़न ने अपने इस सेल के बारे में कहा है कि अमेज़न डिवाइसों पर यूज़र्स को 45% का डिस्काउंट ऑफर मिलेगा। अमेज़न डिवाइस की बात करें तो इसमें Echo range, Alexa, Kindle eReaders, FireTV Stick जैसे कई प्रॉडक्ट्स शामिल हैं। इन सभी अमेज़न के डिवाइस पर यूज़र्स को 45% तक का ऑफ दिया जाएगा। इन सभी चीजों के अलावा अमेज़न ने हाल ही में Echo Input Portable Speaker लॉन्च किया था। अमेज़न के इस लेटेस्ट प्रॉडक्ट पर डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है।
इन सभी चीजों के अलावा अगर आप एक स्मार्ट टीवी खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल एक अच्छा मौका है। इस सेल में स्मार्ट टीवी पर भी अच्छा-खासा डिस्काउंट और ऑफर्स दिया जा रहा है। अलग-अलग कंपनियों के स्मार्ट टीवी पर तो डिस्काउंट और ऑफर्स दिया जा ही रहा है। उनके अलावा वनप्लस के स्मार्ट टीवी पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। आपको याद होगा कि कुछ महीने पहले वनप्लस कंपनी ने अपना पहला स्मार्ट टीवी लॉन्च किया था, जिसके दो वेरिएंट थे। पहला वेरिएंट OnePlus TV Q1 और दूसरा OnePlus TV Q1 Pro था।


Click it and Unblock the Notifications