अमेज़न सेल का तीसरा : आज है ये खास ऑफर्स
अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल का तीसरा दिन आज है, आज मिल सकता है 6,000 रुपए से भी अधिक का लाभ।
अमेज़न की ग्रेट इंडियन सेल का आज तीसरा दिन है। आज के दिन के लिए कई साड़ी नई और आकर्षक डील्स पेश की हैं। सेल के तीसरे दिन में ग्राहकों को केवल मोबाइल फोन ही नहीं बल्कि कई अन्य प्रोडक्ट्स पर भी जबर्दस्त डिस्काउंट मिल रहा है।

अमेज़न सेल के तीसरे दिन का सबसे खास ऑफर ऑनर 6एक्स पर है। इस फोन पर आप बिग सेविंग कर सकते हैं। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्रो, कूलपैड नोट 5 और वनप्लस 3टी पर आकर्षक डील्स ऑफर की गई हैं।
बता दें कि केवल अमेज़न ही नहीं आकर्षक ऑफर नहीं दे रही है। अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल के बाद अब फ्लिप्कार्ट भी अपनी सबसे शानदार ऑफर्स वाली सेल लेकर आ रही है। जो कि 14 मई से शुरू होकर 18 मई तक चलेगी।
लेनोवो योगा 510
सबसे बड़े करीब 6,500 रुपए के डिस्काउंट के साथ लेनोवो योगा 510 49,990 रुपए में मिल रहा है। 14 इंच स्क्रीन का यह लैपटॉप 4 जीबी रैम के साथ आता है।
लेनोवो z2 प्लस
लेनोवो का स्मार्टफोन लेनोवो z2 प्लस अमेज़न सेल में लिस्ट किया गया है। सेल में इस फोन पर करीब 6,000 रुपए का डिस्काउंट है, जिसके बाद इस फोन की कीमत 11,999 रुपए है। यह फोन का 32जीबी स्टोरेज मॉडल है।
ऑनर 6एक्स
हुवावे सब ब्रांड ऑनर के लेटेस्ट स्मार्टफोन ऑनर 6एक्स के 64जीबी इंटरनल स्टोरेज मॉडल को इस साल एमें 12,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर ग्राहक पूरे 3000 रुपए सेव करेंगे।
आईपैड 32जीबी
अमेज़न अपनी इस सेल में आईपैड 2017 का 32जीबी इंटरनल स्टोरेज 2, 000 रुपए के डिस्काउंट पर दे रहा है। अब इसकी कीमत 26,990 रुपए है। इसके अलावा इस पर 5,000 रुपए का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो
सैमसंग के स्मार्टफोन गैलेक्सी सी7 प्रो का 64जीबी इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट अमेज़न सेल में 4,000 रुपए के डिस्काउंट के साथ 25,999 रुपए में उपलब्ध है। फोन की कीमत 29,990 रुपए है।
प्लेस्टेशन 4
यदि आप विडियो गेम के शौक़ीन हैं और अपने प्लेस्टेशन को खरीदने का खास मौका ढूंढ रहे हैं तो लीजिए अब आप इसे अमेज़न पर 2,500 रुपए के ऑफ पर खरीद सकते हैं। 1टीबी इंटरनल स्टोरेज वाले प्लेस्टेशन 4 पर 2,500 रुपए का डिस्काउंट है जबकि 500जीबी स्टोरेज के पीएस4 पर 1000 रुपए का डिस्काउंट है।
लेनोवो पॉवर बैंक
लेनोवो के शानदार 13000mAh पॉवर बैंक को 2,999 रुपए के बजाय केवल 949 रुपए में खरीद सकते हैं। वहीं 10,490 mAh के लेनोवो पॉवर बैंक को 849 रुपए में खरीद सकते हैं।
सोनी हैडफ़ोन
सोनी के MDR-XB250 इयर एक्स्ट्रा बास हैडफ़ोन खास इस सेल में 899 रुपए में मिल रहे हैं, इन हैडफ़ोन्स पर पूरे 500 रुपए बचा सकते हैं। जबकि सोनी MDR-XB50 इयरफोन्स को 2,290 रुपए नहीं बल्कि 1,299 रुपए में खरीद पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications








