Home
News

फिर शुरू हुई Amazon great India sale, 4 से 8 अक्टूबर तक स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट

By Agrahi

अमेज़न अपनी ग्रेट इंडियन सेल के साथ एक बार फिर वापस आ गया है। दिवाली से पहले इस री-एंट्री के साथ अमेज़न ने अपने ग्राहकों को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। इस सेल में कंपनी अपने इंडियन ग्राहकों को फेस्टिव सीजन का जश्न दोगुना करने का मौका दे रही है।

फिर शुरू हुई Amazon great India sale, 4 से 8 अक्टूबर तक स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट

अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल आज यानी 4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक के लिए फिर आ गई है। इस सेल में कंपनी कई आकर्षक ऑफर ले कर आई है। यहां ग्राहकों को कई शानदार स्मार्टफोन ऑफर्स मिलेंगे जो कि कई ब्रांड पर उपलब्ध हैं।

अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल में इस बार सबसे टॉप ऑफर्स के साथ Lenovo, Motorola, Xiaomi, Samsung और OnePlus मौजूद हैं।

वनप्लस के स्मार्टफोन इन दिनों मार्केट में काफी धमाल कर रहे हैं, इन स्मार्टफोन को काफी पसंद किया जा रहा है। इसलिए अमेज़न आ गई शानदार डिस्काउंट लेकर, जिसके तहत वनप्लस 3T स्मार्टफोन 24,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीँ लेटेस्ट फोन की बात करें तो वनप्लस 5 पर 3000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।

Lenovo K8 Note स्मार्टफोन 11,999 रुपए में मिल रहा है, जो कि इसके लॉन्च कीमत पर 2000 रुपए का डिस्काउंट है। इस फोन में डूअल रियर कैमरा है। वहीँ मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन पर 1000 रुपए का डिस्काउंट है, सेल के दौरान फोन की कीमत 15,999 रुपए है।

बजट रेंज में सबसे पॉपुलर ब्रांड श्याओमी का स्मार्टफोन रेड्मी 4 भी इस सेल में शामिल है। इस पर 1500 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। अमेज़न की इस सेल में 64जीबी स्टोरेज वैरिएंट 9,499 रुपए की कीमत में मिल रहा है।

ऑनर 8 प्रो स्मार्टफोन पर कंपनी डिस्काउंट दे रही है, जिसके बाद यह स्मार्टफोन 26,999 रुपए में मौजूद है। जबकि इस फोन की असली कीमत 29,999 रुपए है। इस फोन पर एक और 1000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Amazon Great Indian sale is back before diwali with many exciting offers. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X