अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल के पहले दिन ये हैं आकर्षक डील्स
अमेज़न की ग्रेट इंडियन सेल अब शुरू हो गई है। इस सेल में मिल रहे हैं कई आकर्षक ऑफर।
अमेज़न की ग्रेट इंडियन सेल आज से शुरू हो चुकी है। इस सेल में कंपनी पॉपुलर ब्रांड्स जैसे सैमसंग, एपल, मोटोरोला के प्रोडक्ट्स पर छूट दे रही है। यह सेल अमेज़न स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी व अन्य एक्सेसरीज़ पर उपलब्ध है। यानी कि यूज़र्स इस डील का फायदा उठा कर बड़ी बचत कर सकते हैं।

श्याओमी का रेड्मी 4ए भी अमेज़न पर आज से सेल के लिए उपलब्ध होगा, इस फोन को दोपहर 3 बजे के बाद से खरीदा जा सकता है। बात दें कि यह फोन खास अमेज़न प्राइम मेंबर्स के लिए रिज़र्व है। इसके अलावा अमेज़न अपने ग्राहकों के लिए इस सेल में 1,000 रु से डिस्काउंट दे रही है।

लैपटॉप की बात करें तो इस सेल में मैकबुक एयर 13 से लेकर लेनोवो आईडियापैड 110 तक आकर्षक डील में मौजूद हैं।
आईफोन 7 32जीबी
इस फोन की कीमत 60,000 रुपए है। इसे अमेज़न पर एक्सचेंज ऑफर के साथ 47,999 रुपए की कीमत में खरीदा जा सकता है। लेकिन अमेज़न सेल में यह आपको 43,999 रुपए की कम कीमत में मिलेगा। इस डिस्काउंट के साथ ही फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है, जिसके तहत 11,002 रुपए तक का ऑफ मिल सकता है।
आईफोन 7 128जीबी
आईफोन 7 128जीबी, एपल का यह फोन 52,999 रुपए में लिस्ट किया गया है, इस पर 11,002 रुपए का एक्सचेंज ऑफर भी है।
सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो
अमेज़न की सेल में सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो 25,999 रुपए में उपलब्ध है। इस फोन की कीमत 27,999 रुपए है, यानी कि यह 2,000 रुपए के डिस्काउंट पर मिल रहा है।
मोटो जी4 प्लस और कूलपैड
मोटो जी4 प्लस फोन इस सेल में 11,499 रुपए में उपलब्ध है। फोन पर ग्राहकों को 9,112 रुपए तक एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। वहीं कूलपैड नोट 5 का 32जीबी वैरिएंट 9,999 रुपए में लिस्ट किया गया है, इस फोन पर 7,662 रुपए का एक्सचेंज ऑफर है।
वनप्लस 3टी
वनप्लस का शानदार स्मार्टफोन वनप्लस 3टी बिना किसी डिस्काउंट के 29,999 रुपए में ही उपलब्ध है। लेकिन इस फोन पर ग्राहकों को 11,002 रुपए का एक्सचेंज ऑफर मिल सकता है।
{promotion-urls}


Click it and Unblock the Notifications








