अमेजन सेल में मोबाइल पर 40% डिस्काउंट, लाखों के प्रॉडक्ट जीतने का ऑफर
फ्लिपकार्ट के बाद अमेजन ने भी अपने कस्टमर्स को ढेर सारे डिस्काउंट और ऑफर्स देने की तैयारी कर ली है। इस सेल में कस्टमर्स को न केवल मोबाइल पर डिस्काउंट बल्कि अन्य प्रॉडक्ट पर ढेरों ऑफर और लाखों के प्राइस जीतने का मौका होगा। बता दें कि अमेजन अपनी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 21-24 सितंबर के बीच आयोजित कर रहा है।

हालांकि अमेजन के प्राइम मेंबर्स 20 सितंबर की दोपहर से ही सेल में हिस्सा ले सकेंगे। इस सेल में अमेजन हर घंटे कस्टमर्स के लिए नई डील पेश करेगी।
अन्य प्रॉडक्ट पर भी छूट-
अमेजन की ये सेल सिर्फ चार दिन के लिए ही होगी, जिसमें 2 लाख से ज्यादा के प्राइस जीतने का मौका होगा। इस सेल में 40,000 से ज्यादा ऑफर्स होंगे, जिसमें सिर्फ मोबाइल फोन पर 500 से ज्यादा ऑफर्स होंगे। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक्स पर 2500 से ज्यादा, होम एंड किचेन पर 10,000 से ज्यादा और अमेजन फैशन पर 30,000 से ज्यादा ऑफर्स होंगे। फोन ब्रांड्स और इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स के अलावा क्लोदिंग पर भी डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
मोबाइल पर 500 से ज्यादा ऑफर्स-
अमेजन, iPhone, Mi, Samsung, मोटोरोला, लेनोवो, ऑनर, LG, कूलपैड, ब्लैकबेरी, माइक्रोमैक्स और नोकिया जैसे ब्रांड्स के मोबाइल फोन पर 40 परसेंट तक का डिस्काउंट दे रही है। अमेजन एक्सक्लूसिव से 6,000 से ज्यादा ऑफर्स होंगे, जिनमें से मोबाइल फोन पर 500 से ज्यादा ऑफर्स दिए जाएंगे।
इलेक्ट्रॉनिक्सऔर होम एप्लायंसेज पर 60% तक की छूट-
ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड होम एप्लायंसेज पर 60 फीसदी तक का डिस्काउंट ऑफर करेगी। लैपटॉप पर 20 परसेंट, टेलीविजन पर 40% तक, कैमरा एंड एक्सेसरीज पर 55% तक, रेफ्रिजरेटर्स पर 20% तक, एसी पर 10,000 रुपये तक, वॉशिंग मशीन पर 25% तक डिस्काउंट दिया जाएगा।
2 लाख रुपए से ज्यादा के प्राइस-
अमेजन ने अपनी सेल में एचपी, लेनोवो, डेल, बीपीएल, सैन्यो, टीसीएल, व्हर्लपूल, एलजी, वोल्टास, सैमसंग, आईएफबी, बॉश, सोनी, कैनन, बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स, फिलिप्स जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स एंड होम एप्लांयसेज ब्रांड को शामिल किया है। एमेजॉन ऐप जैकपॉट पर कंज्यूमर्स के पास 2 लाख रुपये से ज्यादा का प्राइज जीतने का मौका है। इसके लिए उन्हें ऐप डाउनलोड और साइन-इन करना होगा।
क्लोदिंग ब्रांड पर 70% का डिस्काउंट-
होम एंड किचन आइटम्स पर भी 70 फीसदी तक का डिस्काउंट सेल के दौरान ऑफर किया जाएगा। अमेजन फैशन में पैंटालून, यूनाइटेड कलर्स ऑफ बेनेटॉन, सिंबल, एडिडास, प्यूमा, टाइटन, फास्टट्रैक, जॉयलुकास, यूबेला, अमेरिकन टूरिस्टर, स्काईबैग जैसे ब्रांड्स हैं।


Click it and Unblock the Notifications








