Amazon Republic Day Sale 2024: इंतजार खत्म, इस दिन से शुरू हो रही सेल, सस्ते में खरीदें सामान
Amazon Republic Day Sale 2024: ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन पर साल की पहली सेल Great Republic Day की शुरुआत 13 जनवरी से होने जा रही है। रिपब्लिक डे के अवसर पर शुरू होने वाले इस सेल का लाभ प्राइम सब्सक्राइबर्स को 12 घंटे पहले ही मिलेगा। इस सेल में प्रोडक्ट्स पर मिलने वाला छूट के अलावा कस्टमर्स को बैंक कार्ड के साथ इंस्टेंट डिस्काउंट का भी लाभ मिलेगा। इस एनुअल सेल में ग्राहकों को कई सारे टॉप ब्रैंड्स के प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट मिलेगा जिसकी मदद से आप हजारों रुपये तक की बचत कर सकेंगे।

लैपटॉप, टैबलेट पर 75 प्रतिशत तक छूट
अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल के लैंडिंग पेज के अनुसार स्मार्टफोन और एक्सेसरीज पर कस्टमर्स को 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं लैपटॉप, स्मार्टवॉच, टैबलेट औऱ अन्य एक्सेसरीज पर 75 प्रतिशत तक का डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा।
इसके अलावा टीवी, फ्रिज, एसी और वाशिंग मशीन जैसे होम अप्लायंसेज को इस सेल में 65% तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही अमेजन का कहना है कि, ग्राहक सेल में अपने पुराने डिवाइसेस और अप्लायंसेज को बदलकर नए सामान खरीद सकेंगे। इसके अलावा आप इस सेल में प्रेस्टीज बटरफ्लाई, सॉलिमो, पिजन, इंडस वैली, वर्जिनल, Milton, सेलो, सोलारा जैसे टॉप ब्रैंड्स के सामान भी इस सेल में उपलब्ध कराया जाएगा।
होम और किचन अप्लायंसेज पर बंपर डिस्काउंट
इस सेल के तहत ग्राहकों को होम और किचन अप्लायंसेज पर भी बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। सेल में आप काफी किफायती दाम में Geyser, Water Purifier, वैक्यूम क्लीनर, सीलिंग फैन, मिक्सर ग्राइंडर, एयर फ्रायर, Air Purifiers, आयरन, केटल्स, ओटीजी , Induction Cooktop और इनवर्टर बैटरी सहित कई अन्य प्रोडक्ट्स को खरीद सकते हैं। इसके अलावा कुछ सेलेक्टेड ब्रैंड्स पर अतिरिक्त डिस्काउंट का भी लाभ ले सकेंगे। सबसे खास बात यह है कि, इन सामानों की खरीदारी करने के बाद ग्राहकों को फ्री डिलीवरी और नो कॉस्ट EMI के साथ-साथ SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन से 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








