Home
News

Amazon Great Republic Day: इन 5 कंपनियों के फोन्स पर मिलेगा बेस्ट डिस्काउंट

भारत अपना 72वां गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है, जो 26 जनवरी 2021 को मनाया जाएगा। इस मौके पर अमेज़न कंपनी ने अभी अपने ग्राहकों को खास ऑफर देने का फैसला किया है, जिसके लिए कंपनी ने एक स्पेशल Amazon Great Republic Day Sale की शुरुआत की है, जो प्राइम मेंबर्स के लिए 24 घंटे पहले शुरू हो चुकी है और बाकी यूज़र्स के लिए आज रात की मध्यरात्रि 12 बजे से शुरू होगी।

अमेज़न रिपब्लिक सेल

अमेज़न रिपब्लिक सेल

इस सेल के लिए अमेज़न ने एसबीआई बैंक के साझेदारी की है। इसकी वजह से अमेज़न के प्राइम मेंबर्स को 10% का इस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा जिसकी अधिकतम सीमा 1,500 रुपए होगी। हालांकि इस ऑफर के लिए एक कंडीशन यह भी है कि एसबीआई क्रेडिट कार्ड के जरिए आपको कम से कम 5000 रुपए की खरीदारी करनी होगी।

हर सामान पर डिस्काउंट

हर सामान पर डिस्काउंट

आपको बता दें कि Amazon Great Republic Day Sale की शुरुआत तो हो चुकी है और यह 23 जनवरी तक चलेगी। इस सेल में यूज़र्स को स्मार्टफोन, लैपटॉप, हेडफोन, स्पीकर जैसे गैजेट्स के अलावा सभी इलेक्ट्रोनिक्स आइटम्स, फैशन, ग्रोसरी, होम एंड किचन आइटम्स जैसी तमाम चीजों पर अच्छा-खासा डिस्काउंट और ऑफर्स मिलेगा। अगर आप अमेज़न के प्राइम मेंबर्स हैं तो आपके लिए सेल शुरू हो चुकी है, आप अभी भी फायदा उठा सकते हैं।

नॉन-प्राइम मेंबर्स के लिए सेल

नॉन-प्राइम मेंबर्स के लिए सेल

अगर आप प्राइम मेंबर नहीं है तो आप आज रात की मध्यरात्रि 12 बजे से इस सेल का भरपूर फायदा 23 जनवरी तक उठा सकते हैं। Amazon Great Republic Day Sale के दौरान स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो कंपनी ने इस सेल में कई स्मार्टफोन्स पर काफी अच्छा डिस्काउंट और अन्य ऑफर्स दिए हैं लेकिन उनमें कुछ खास ऑफर्स के बारे में हम आपको बताते हैं।

OnePlus 8 Series

OnePlus 8 Series

इस सीरीज के स्मार्टफोन्स पर यूज़र्स को अमेज़न के इस सेल में काफी अच्छा-खासा डिस्काउंट ऑफर मिलने वाला है। OnePlus 8T को इस सेल में 40,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro को यूज़र्स 18 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई के साथ खरीद सकते हैं। इस फोन पर जो ईएमआई ऑफर दिया जा रहा है, उसके हिसाब से आप 99 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से भी फोन को खरीद सकते हैं।

Samsung के स्मार्टफोन

Samsung के स्मार्टफोन

इन दोनों कंपनियों के भी कई स्मार्टफोन सीरीज पर यूज़र्स को डिस्काउंट मिलेगा। इस लिस्ट में Samsung Galaxy M51 का नाम शामिल है, जिसमें 7000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन को 24,999 रुपए की कीमत में खरीदा जा सकता है और इसमें 2000 रुपए का डिस्काउंट कूपन भी दिया जा रहा है।

Xiaomi के स्मार्टफोन

Xiaomi के स्मार्टफोन

शाओमी फोन की बात करें तो अमेज़न ने इस कंपनी के लेटेस्ट फोन Mi 10i पर भी बढ़िया डिस्काउंट ऑफर दिया है और इसके अलावा Redmi Note 9 Series के सभी स्मार्टफोन पर अच्छा-खासा डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है।

Apple iPhone 12 Mini

Apple iPhone 12 Mini

इस सेल के दौरान यूज़र्स को एप्पल के आईफोन पर भी बढ़िया डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। इस लिस्ट में iPhone 12 Mini का नाम शामिल है। इस फोन को 69,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं इस फोन पर भी यूज़र्स को कई आकर्षक एक्सचेंज ऑफर्स और डील्स का फायदा मिलेगा।

Oppo-Vivo के स्मार्टफोन

Oppo-Vivo के स्मार्टफोन

ओप्पो और वीवो कंपनी के स्मार्टफोन्स पर भी यूज़र्स को अच्छा-खासा डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। आपको बता दें कि वीवो के फोन्स पर 30% का डिस्काउंट तो वहीं ओप्पो के फोन पर 23,000 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा भी कई छोटी कंपनियों के स्मार्टफोन्स पर भी इस सेल में डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। इस लिस्ट में CoolPad, Lava, iTel और Tecno जैसी कंपनियां शामिल हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
India is preparing to celebrate its 72nd Republic Day, which will be celebrated on 26 January 2021. On this occasion, the Amazon company has just decided to offer a special offer to its customers, for which the company has launched a special Amazon Great Republic Day Sale, which has started 24 hours earlier for Prime Members and for the rest of the users.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X