Amazon Great Summer Day Sale Ends Today: Apple, Oneplus से लेकर Samsung तक के फोन्स को सस्ते में खरीदें
Amazon Great Summer Day सेल का आज आखिरी दिन है। ऐसे में अगर आप भी Apple, Oneplus, Samdung या फिर iQoo का नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहें हैं, तो ये आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है। सेल के तहत ग्राहक बैंक ऑफर्स, कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठा कर 10% तक के तत्काल छूट का लाभ ले सकेंगे।
आज हम इस आर्टिकल में अमेज़न ग्रेट समर सेल में मिलने वाले कुछ फ्लैगशिप फोन की डिटेल्स बताने जा रहे हैं, जिसे आप भारी भरकम छूट के साथ अपने घर ला सकेंगे।

इन फ्लैगशिप फोन्स पर मिल रहा भारी छूट- अमेजन सेल में iPhone 13 के 128GB मॉडल को महज 48,499 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। वहीं अगर ग्राहक अमेज़न पे ICICI कार्ड की मदद से खरीदारी करता है, तो वह 5% कैशबैक का भी लाभ ले सकेगा। जिसके बाद इस फोन की कीमत और भी कम हो जाएगी।
Samsung Galaxy S23 FE की कीमत तो 49,999 रुपये है, लेकिन से में इसे 35,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह फोन Exynos 2200 चिपसेट के साथ आता है। जिसमें यूजर को वायरलेस फास्ट चार्जिंग भी मिल रहा है।

इसके साथ ही Oneplus 11R जिसे 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर बेचा जा रहा है, इसे ग्राहक 2,000 रुपये की बैंक छूट के साथ महज 27,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन में आपको स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 चिपसेट के साथ 100W फास्ट चार्जिंग मिल रही है।
iQOO 12 को भी सेल में 3,000 रुपये तक की छूट के साथ उपलब्ध कराया गया है। जिसके बाद इसकी कीमत 49,999 रुपये तक हो गई है। यह उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जो गेमिंग के शौकीन हैं। iQOO 12 में 6.78-इंच AMOLED पैनल दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आ रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें कंपनी ने 5000mAh की बैटरी शामिल की है।

इसके अलावा आप इस सेल में अन्य कंपनियों के फोन्स पर भी भारी छूट का लाभ ले सकेंगे। जिसमें रियलमी से लेकर अन्य ब्रांड्स शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications








