खुशखबरी! Amazon की मेगा सेल का एलान, जबरदस्त ऑफर्स में खरीदारी का मौका; इन प्रोडक्ट्स पर छूट
Amazon India ने अपनी सबसे बड़ी सेल में से एक Great Summer Sale 2025 का एलान कर दिया है। इस धमाकेदार सेल की शुरुआत 1 मई दोपहर 12 बजे से होगी, लेकिन Prime मेंबर्स को 12 घंटे पहले यानी 30 अप्रैल रात से एक्सक्लूसिव एक्सेस मिलेगा।
इस बार ग्राहकों के लिए स्मार्टफोन्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज और कई अन्य कैटेगरी पर शानदार डील्स और भारी छूट का मौका मिलेगा। अगर कुछ नया खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह मौका बेहतरीन हो सकता है।

बैंक ऑफर का बंपर फायदा
ग्रेट समर सेल में ग्राहक HDFC Bank कार्ड से पेमेंट करने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। साथ ही नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा मिलेगा।
इन प्रोडक्ट्स पर मिल रही हैं बेस्ट डील्स
iQOO Neo 10R: लॉन्च प्राइस 26,999 रुपये था, लेकिन बैंक ऑफर के साथ अब इसे 24,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
OnePlus 13R: इस दमदार स्मार्टफोन पर 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा, जिससे इसकी कीमत 42,999 रुपये से घटकर सिर्फ 39,999 रुपये हो जाएगी।
Samsung Galaxy Watch 6 Classic: 36,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाली यह स्मार्टवॉच अब सिर्फ 18,499 रुपये में मिलेगी। Amazon के अनुसार यह अब तक की सबसे कम कीमत है।
OnePlus Nord 4, iQOO Z10x, Redmi A4 5G, Narzo 80 Pro 5G जैसे कई स्मार्टफोन्स भी ऑफर प्राइस पर मिलेंगे। मोबाइल एक्सेसरीज पर भी मिलेगी 40% तक की छूट मिलेगी।
इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स पर भी धांसू डील्स
Sony PlayStation 4: 49,999 रुपये में ऑफर प्राइस के साथ उपलब्ध।
Xiaomi 43-inch A Pro TV: सिर्फ 22,999 रुपये में।
boAt Nirvana Ion TWS Earbuds: मात्र 1,899 रुपये में।
Apple Watch SE 2nd Gen: 23,119 रुपये में।
Samsung Galaxy Tab S9 FE: 28,999 रुपये में।
GoPro Max: 29,990 रुपये में।
लैपटॉप्स पर भी शानदार ऑफर्स
ASUS Vivobook (i5 प्रोसेसर): 51,990 रुपये में।
Lenovo Ryzen 5 लैपटॉप: 61,990 रुपये में।
सेल कब तक चलेगी?
Amazon ने सेल की एंड डेट का खुलासा तो नहीं किया है, लेकिन स्टॉक लिमिटेड हो सकता है, इसलिए अगर आपको कोई प्रोडक्ट पसंद आ जाए तो जल्दी से जल्दी बुक कर लेना सही रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications








