Home
News

Amazon Great Summer Sale 2025: 30,000 रुपये से कम में मिल रहे ये 7 बेस्ट 5G स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत

अगर आप 30,000 रुपये से कम बजट में एक शानदार 5G स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो Amazon Great Summer Sale 2025 आपके लिए सुनहरा मौका है। इस सेल में कई पॉपुलर ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स पर बंपर छूट मिल रही है। आइए, जानते हैं इस प्राइस रेंज में कौन-कौन से बेस्ट स्मार्टफोन इस समय डील में उपलब्ध हैं।

₹30000 से कम में 7 तगड़े स्मार्टफोन

iQOO Neo 10R 5G - 28,998 रुपये

iQOO का यह स्मार्टफोन अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा परफॉर्मेंस देने वाला डिवाइस माना जा रहा है। इसमें Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर, Android 15 बेस्ड Funtouch OS 15 और इंडिया की सबसे स्लिम 6400mAh बैटरी मिलती है। फोन में 1.7 मिलियन+ AnTuTu स्कोर और 5 घंटे तक 90FPS गेमिंग का दावा किया गया है।

HONOR 200 5G - 24,998 रुपये

HONOR 200 5G में क्वाड-कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, डुअल OIS के साथ ट्रिपल कैमरा (50MP+50MP+12MP), 50MP सेल्फी कैमरा और MagicOS 9.0 सपोर्ट दिया गया है। यह कैमरा और डिजाइन पसंद करने वालों के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

Samsung Galaxy M56 5G - 30,999 रुपये

थोड़ा ऊपर का बजट रखने वालों के लिए Galaxy M56 5G एक शानदार फोन है। इसमें गोरिल्ला ग्लास विक्टस+, 10-Bit HDR वीडियो, इनहान्स नाइट्रोग्राफी और 50MP का प्राइमरी कैमरा सेटअप मिलता है।

realme GT 6T 5G - 26,748 रुपये

Realme GT 6T 5G में Snapdragon 7+ Gen 2 प्रोसेसर, 5500mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग दी गई है। साथ ही इसमें आई-प्रोटेक्शन डिस्प्ले और एंड्रॉइड 14 का सपोर्ट भी है।

Samsung Galaxy A55 5G - 26,999 रुपये

Galaxy A55 5G IP67 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस, Vision Booster के साथ sAMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा और Gorilla Glass Victus+ जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है।

Motorola Edge 50 Fusion 5G - 24,420 रुपये

यह फोन 6.7 इंच डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आता है। परफॉर्मेंस और स्टोरेज की तलाश कर रहे यूजर्स के लिए ये बढ़िया चॉइस हो सकती है।

OnePlus Nord 4 5G - 29,498 रुपये

OnePlus के इस फोन में Snapdragon 7+ Gen 3, 5500mAh बैटरी, 100W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग और UFS 4.0 स्टोरेज जैसे पावरफुल फीचर्स दिए गए हैं। OxygenOS 15 का अपग्रेड भी जल्द मिलेगा।

Nothing Phone (3A) 5G - 25,524 रुपये

Nothing Phone (3A) 5G में 6.77 इंच डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी और 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज मिल रहा है। स्टाइलिश डिजाइन और क्लीन UI पसंद करने वालों के लिए यह बेस्ट डिवाइस है।

अगर आपका बजट 30,000 रुपये के अंदर है, तो Amazon की इस सेल में कई ऑप्शंस हैं जो फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस और फीचर्स ऑफर करते हैं। गेमिंग हो, कैमरा हो या फिर बात बैटरी की हो। हर जरूरत के हिसाब से इनमें कुछ न कुछ मौजूद है। खरीदारी से पहले बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स जरूर चेक कर सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X