Amazon Great Summer Sale जल्द होगी शुरू, जाने डील्स और ऑफर्स यहां

Flipkart के बाद, अब Amazon ने खुलासा किया है कि वह अपनी खुद की समर सेल की मेजबानी करेगा जिसे अमेजन ग्रेट समर सेल कहा जाएगा। बिक्री जल्द ही शुरू होगी और फोन, लैपटॉप, गैजेट्स, घरेलू डिवाइस और अन्य नए और पुराने इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्टों पर भारी डिस्काउंट पेश करेगी।
Amazon Great Summer Sale, ऑफर और नए लॉन्च
ब्रांड द्वारा बनाई गई माइक्रो-साइट के मुताबिक, मोबाइल और एक्सेसरीज पर 40 % तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। बजट मोबाइल फोन की कीमत 5,899 रुपये से शुरू होगी। इसके अलावा, नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन और एक्सचेंज ऑफर भी शामिल होंगे।
अमेजन आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक के सहयोग से बैंक डिस्काउंट भी प्रोवाइट करेगा, जिसमें ग्राहकों को सीसी, डीसी और ईएमआई लेनदेन पर 10 % तक की बचत होगी। बिक्री में ये कुछ फोन Apple iPhone 14, Galaxy S20 FE 5G और अन्य शामिल होंगे।

सेल में मौजूदा मॉडल्स पर डील्स के अलावा कई नए मॉडल्स भी उपलब्ध होंगे। इन मॉडलों में OnePlus Nord CE Lite 5G, Samsung Galaxy M14, Lava Blaze 2, Tecno Spark 10 5G, Realme Narzo N55, और कई स्मार्टफोन शामिल हैं।
लैपटॉप और स्मार्टवॉच पर खरीदारों को 75% तक का डिस्काउंट मिलेगी। टैबलेट, टीवी और उपकरणों पर 60% तक का डिस्काउंट दिया जाएगा।
इसके अलावा इस सेल में गेम्स और एक्सेसरीज पर भी छूट दी जाएगी। दिलचस्प बात यह है कि Sony PlayStation 5 भी ओपन सेल में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसके अतिरिक्त, इच्छुक खरीदार नो कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी चुन सकते हैं।
ऐप्स और प्रोग्राम के साथ-साथ Google क्लाउड स्टोरेज जैसी सेवाएं सबसे कम कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगी। लास्ट में, एलेक्सा उत्पादों और किंडल डिवाइस के साथ अमेजन के इन-हाउस लाइनअप प्रोडक्टो पर 40% तक का डिस्काउंट दिया जाएगा।
जो लोग टीवी खरीदने की योजना बना रहे हैं उन्हें कुछ और दिनों तक इंतजार करना चाहिए क्योंकि इस अमेज़न ग्रेट समर सेल में टेलीविज़न के साथ-साथ उपकरणों पर भी 60% तक का डिस्काउंट मिल सकता है। रेफ्रिजरेटर पर 60% तक का डिस्काउंट, वाशिंग मशीन पर 50% तक का डिस्काउंट और टीवी बदलने पर 5,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications







