Holi Sale 2024: इस होली भारी छूट के साथ घर लाएं लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टवॉच, यहां जानें ऑफर्स
Holi Sale 2024: आज से कुछ दिनों बाद होली का त्यौहार पूरे देश में धूम-धाम से मनाया जाएगा। इसे देखते हुए कई साइट्स पर Holi Sale भी शुरू हो गई है। इसी के तहत अब ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon ने भी Holi fest sale 2024 की शुरूआत कर दी है।
अमेजन के इस सेल में आप लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टवॉच सहित अन्य प्रोडक्ट्स के 80 प्रतिशत तक के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। अगर आप नया स्मार्टवॉच, ईयरबड्स या फिर कोई और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए यह सह समय साबित हो सकता है।

HP Laptop 14s पर ऑफर- एचपी 14एस को इस सेल में 1 हजार की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इस लैपटॉप पर 1,793 रुपये की EMI और 11,900 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध कराया गया है। आपको बता दें, इस लैपटॉप की कीमत 36,990 रुपये है।
इसके अलावा अमेजन सेल में Lenovo Tab M10, Motorola Tab G70 और Honor Pad X8 तीन ऐसे टैबलेट हैं, जिनपर 50 प्रतिशत से ज्यादा तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। जिसके बाद इन टैब को क्रमश: 13,999 रुपये, 16,199 रुपये और 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

JBL Wave Flex पर ऑफर- जेबीएल वेव फ्लेक्स जिसकी कीमत 2,998 रुपये है। इसे सेल में 145 रुपये EMI और 1250 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसमें डीप बास और 12mm के ड्राइवर आपको मिलेगा, जो शानदार साउंड देने में मदद करेगा। बैटरी केस के साथ इसे 8 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा इस ईयरबड्स में Ambient लाइट और टच कंट्रोल का सपोर्ट भी मिल रहा है।
Noise Halo Plus स्मार्टवॉच पर ऑफर- नॉइस हालो प्लस को सेल में महज 3,499 रुपये में खरीदा सकते हैं। यह वॉच 1.46 इंच का एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग फैसलिटी भी दी गई है।

इसके अलावा कंपनी अन्य प्रोडक्ट्स पर भी भारी भरकम छूट अपने ग्राहकों को दे रही है। जिसमें कई अन्य कंपनियों के लैपटॉप, टैबलेट सहित कई इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स शामिल हैं। अमेजन के इस सेल में आप बंपर डिस्काउंट के लाभ लेकर कम दाम में अच्छे स्मार्टवॉच को भी ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








